हमारा स्वास्थ्य अच्छा रह सके, हम फिट रहें इसके लिए हम काफी कुछ करते हैं। अच्छे खानपान से लेकर अच्छी जीवनशैली को अपनाते हैं, ताकि हम स्वस्थ रह सके। लोग कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं, ताकि वो निरोगी रह सके और उनकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए आपको एक ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सके और शरीर को तंदुरुस्त भी रख सके। इसके लिए वैसे तो कई ऐसी चीजें है, लेकिन इसमें आपकी मदद तिल काफी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कैसे।
नाश्ते में तिल के बीज खाने के हैं कई फायदे, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, काले तिल हो या फिर सफेद तिल। ये दोनों ही हमारे शरीर को गजब के फायदे पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। इसी बात को लेकर आयुर्वेद की मसाज थेरेपिस्ट डॉक्टर नीती शेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे तिल हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि अगर सुबह-सुबह भुने हुए तिल चबाए जाएं तो इससे दांत और मसूड़े दोनों ही मजबूत होते हैं। तिल चबाने के बाद टूथपेस्ट से अपने दांतों को फिर से ब्रश करने के लिए भी उन्होंने कहा है।
शेठ ने बताया कि, हमारी जिंदगी के लिए मुंह की सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी है। तिल हमारे मुंह के साथ-साथ हमारे अंग, पाचन और ऊतकों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि, जब सुबह हम भुने हुए तिल चबाते हैं तो ये हमारे लिवर और पेट को स्टूमूलेट करता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यही नहीं, वैज्ञानिक भी मानते हैं कि तिल के बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हमारे मसूड़ों और दांतों के लिए बेहद जरूरी होता है।
तिल दांतों के अलावा भी हमारे शरीर को कई अन्य फायदे देने के लिए जाना जाता है। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई जल्दी से तनाव से घिर जाता है। कभी दफ्तर के काम का दबाव तो कभी घर की दिक्कतें और कभी तो अपनी तकलीफें भी व्यक्ति को तनाव में ला देती हैं। लेकिन तिल में कुछ ऐसे तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को तिल के सेवन की सलाह दी जाती है, ताकि वो तनाव और डिप्रेशन से दूर रह सके जो कि हमारे लिए काफी घातक तक हो सकते हैं।
हम अपनी त्वचा के लिए कितना कुछ करते हैं। लेकिन अगर तिल का सेवन किया जाए, तो ये हमारी त्वचा के निखार को बनाए रखने में हमारी मदद कर सकते हैं। हृदय की मांसपेशियां हों या फिर हड्डियों को मजबूत करने की बात है, इन सब में तिल हमेशा ही काफी कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा तिल में सेसमीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में भी मदद करता है। इसलिए तिल के सेवन की सलाह हर किसी को दी जाती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।