Medically Reviewed by Mrs. Deepika Garg
श्रीमती दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष
डायबिटीज होते ही अधिकतर रोगी इस प्रश्न में ही उलझ जाते हैं कि अब से उन्हें किन चीजों का सेवन करना है और किन चीजों का सेवन नहीं करना है। कई सारे लोग अपने अनुभवों के आधार पर मधुमेह के मरीजों को अलग-अलग चीजों के सेवन की राय देते हैं। ऐसे में मरीज संशय में आ जाता है और कई बार ऐसी चीजों को खाना भी छोड़ देता है जिससे उसे पोषण मिल रहा होता है। केला, ऐसी ही चीजों में से एक है। अगली स्लाइड्स से डाइटीशियन से जानिए कि केले का सेवन डायबिटीज के मरीज को करना चाहिए या नहीं।
2 of 5
केले में प्राकृतिक शक्कर होती है
- फोटो : social media
केले में होती है प्राकृतिक शुगर
डायबिटीज के दौरान आपके चिकित्सक आपको सबसे पहले मीठा खाना छोड़ने की सलाह देंगे लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि आपको केला खाना भी छोड़ देना है। केले में प्राकृतिक शक्कर होती है, जो कि आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी। यह जो शक्कर है, एक प्रकार की कार्बेहाइड्रेट है। चाय में डालने वाली शक्कर रिफाइंड शुगर है, वह आपको नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए रिफाइंड शुगर का सेवन आपको छोड़ना है, केले का नहीं।
3 of 5
केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है
- फोटो : iStock
प्रतिदिन खा सकते हैं केला
केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इसलिए आप यदि रोजाना भी इसे अपने नाश्ते में लेंगे तो आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हो सकता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स से यह पता चलता है कि कौनसा कार्बोहाइड्रेट फूड आपके ब्लड शुगर को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। जिन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, वो आपको नहीं खाना चाहिए।
4 of 5
एक ही केले से आपकी भूख भी शांत हो सकती है
- फोटो : Pixabay
पाए जाते हैं कई सारे पोषक तत्व
केले में कई सारे पोषक तत्व होते हैं इसलिए एक केला नाश्ते में जरूर लें। केले में थाइमिन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि तत्व पाए जाते हैं। केले को पचाने के लिए ज्यादा मशक्कत भी नहीं करना होती है, यह आसानी से पच जाता है और एक ही केले से आपकी भूख भी शांत हो सकती है इसलिए मधुमेह के मरीज इसका सेवन बिना किसी संशय के कर सकते हैं।
5 of 5
दिनभर में एक ही केला खाएं
- फोटो : iStock
मिल सकेगी तत्काल ऊर्जा
डायबिटीज के मरीज यदि अपने शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस कर रहे हैं तो केले का सेवन करें, इससे उन्हें तत्काल ऊर्जा मिलेगी। यदि शुगर बढ़ी हुई है तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि दिनभर में एक ही केला खाएं और उसे भी दूध के साथ न खाएं। सादा केला खाना ही आपके लिए ठीक रहेगा। कोशिश यही रहे कि नाश्ते में आप एक केला खाएं ताकि आपके पूरे दिन का फूड रूटीन व्यवस्थित रह सके।
नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।