आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या में तनाव और चिंता का होना बेहद आमबात है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इन समस्याओं को जल्द से जल्द मिटाया जाए नहीं तो यह आपके जीवन को बुरी तरह से प्रभावित करने लगती हैं। आगे चलकर मानसिक समस्याओं का असर शरीर पर भी दिखने लगता है। इसलिए अपने आहार में परिवर्तन करके, अपनी दिनचर्या में थोड़े बदलाव करके इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के सेवन से चिंता और तनाव में राहत मिलती है।
तनाव के दिनों में अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, दिमाग हो जाएगा एकदम शांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी
हल्दी में एक तत्व पाया जाता है, जो कि करक्यूमिन कहलाता है। करक्यूमिन जलन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके एंग्जायटी को कम करने में सहायता करता है। जिन लोगोंं को चिंता सताती रहती है, उन्हें तो अपने भोजन में हल्दी को शामिल करना ही चाहिए। वैसे तो हल्दी हर भारतीय किचन में पाई जाती है और अधिकांश सब्जियों में डाली भी जाती है लेकिन तनाव के दिनों में इसकी मात्रा को थोड़ा बढ़ा दें।
।
दही
दही में ऐसे जीवाणु पाए जाते हैं, जो कि हमें स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। लैक्टोबैसिल्स और बिफीडोबैक्टीरिया, यह दोनों ही मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। 2015 में हुए एक अध्ययन में भी यह बात सामने आई थी कि दही के सेवन से कुछ युवाओं की सोशल एंग्जाइटी कम हुई थी और मन में खुशी का भाव पैदा हुआ था। इसलिए ऐसे समय में दही का सेवन जरूर करें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में थीनिन नामक एक एमिनो एसिड होता है जो कि मूड स्विंग्स को नियंत्रण में रखता है। थीनिन में एंटी- एंग्जाइटी और शांत- इफेक्ट होते हैं, जो कि सेरोटोनिन और डोपमाइन के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। ग्रीन टी को आसानी से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एंग्जाइटी के दिनों में एक दिन में आप 2-3 कप ग्रीन- टी आराम से पी सकते हैं। यह शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
जो लोग अंडा खाते हैं, उनके पास अंडे के रूप में एक अच्छा विकल्प है। अंडे में काफी मात्रा में अमीनो एसिड एवं विटामिन-डी पाया जाता है। इसी में ट्रिप्टोफैन नामक एक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो कि सेरोटोनिन बनाने में मदद करता है। सेरोटोनिन से आपका मूड, नींद, मेमोरी और व्यवहार सब सामान्य रहते हैं। यह दिमाग को स्थिर करके एंग्जाइटी को कम करता है