Medically Reviewed by Dietitian Deepika Garg
दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष
हर फल किसी भी मौसम में नहीं खाया जाता है। कई बार मौसमी फल भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए जरूरी है कि हमें पता हो कि किस समय हमारे लिए कौनसा फल लाभदायक होगा। यदि हम किसी भी फल को कभी भी खा लेंगे तो यह हमारे लिए ही ठीक नहीं होगा, एलर्जी आदि भी हो सकती है इसलिए यदि गर्मी में बाहर निकले हैं तो पता होना चाहिए कि हमें कौनसा फल खाना चाहिए, सुबह के समय गर्मियों में किस फल को खाने से कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। अगली स्लाइड्स से जानिए गर्मियों में किस फल का सेवन करना होता है लाभदायक।
2 of 6
यह शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है
- फोटो : Social media
मौसंबी
गर्मी में मौसंबी खाने से शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है। मौसंबी खाने से शरीर को ऊर्जा तो मिलती है, साथ ही यह शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। यदि आप धूप में कहीं बार निकले हैं और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं तो मौसंबी का जूस पीकर खुद को तरोताजा करें। दोपहर में इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।
3 of 6
एक या दो केले खाना आपके लिए पर्याप्त होगा
- फोटो : Pixabay
केला
गर्मियों में सुबह उठकर दूध के साथ केला खाने से आपको फायदा पहुंचेगा। कब्ज की समस्या का भी निवारण होगा। कोशिश करें कि ज्यादा केले न खाएं। एक या दो केले खाना आपके लिए पर्याप्त होगा और आपको बार-बार भूख भी नहीं लगेगी लेकिन यदि आपने ज्यादा केले खा लिए तो पूरे दिन आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। केला खाने के ठीक बाद खाना न खाएं।
4 of 6
सुबह- शाम नारियल पानी पिएं
- फोटो : Pixabay
नारियल
नारियल का पानी गर्मियों में तो प्रतिदिन पीना चाहिए। निर्जलीकरण की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं और इस मौसम में पेट की गड़बड़ भी होती रहती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि एसिडिटी या पेट के छालों से राहत पाने के लिए किसी अन्य घरेलू उपाय को आजमाने की बजाय सुबह- शाम नारियल पानी पिएं। सुबह खाली पेट नारियल पानी न पिएं। थोड़ा कुछ खाने के बाद इसका सेवन करें।
5 of 6
अचानक से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो अंगूर खा
- फोटो : Pixabay
अंगूर
गर्मी में अंगूर बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। त्वचा में यदि रूखापन है तब भी अंगूर का सेवन आपको इस समस्या से राहत दिलाता है। यदि आप अचानक से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो अंगूर खा लें, इससे आपको तुरंत शक्ति मिल जाएगी। रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए इस फल का सेवन लाभदायक हो सकता है।