{"_id":"5c90c7b9bdec2214154ea107","slug":"due-to-harmonal-effect-men-go-bald","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन कारणों से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा होती है गंजेपन की शिकायत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन कारणों से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा होती है गंजेपन की शिकायत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 19 Mar 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर समय से पहले गंजेपन की समस्या महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक देखी जाती है। पुरुष में पहले बाल झड़ते हैं और तेजी से उनका बाल झड़ना गंजेपन में बदल जाता है। वहीं महिलाओं में भी बाल झड़ने की समस्या होती है लेकिन ऐसा बहुत ही कम चांस होता है कि उनके बाल पूरी तरह से झड़ जाए और अगर ऐसा कुछ होता भी है तो उनके पीछे कोई मेडिकल या अनुवांशिक कारण होते हैं। आइए जानते हैं आखिर किन कारणों से पुरुषों में गंजेपन की समस्या शुरू होती है।
2 of 5
हार्मोनल बदलाव तो गंजेपन का कारण नहीं
रिसर्च में शोधकर्ताओं ने बताया है कि गंजापन हार्मोन्स के कारण होता है। शोधकर्ताओं की मानें तो यह बदलाव महिलाओं में भी देखने को मिलता है। शरीर पर बाल रहना और झड़ना दोनों ही हार्मोंस पर निर्भर करता है। महिलाओं और पुरुषों में बाल झड़ने के पीछे एक अलग तरह का हार्मोनल बदलाव है।
3 of 5
- फोटो : file photo
पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन नाम का हार्मोन पाया जाता है और यही हार्मोन पुरुषों के बाल झड़ने के मुख्य कारण हैं। हालांकि यह हार्मोन महिलाओं में नहीं पाया जाता है लेकिन फिर भी महिलाओं में पोषण की कमी के चलते उनके बाल झड़ने लगते हैं। शोधकर्ताओं की मानें तो कुछ एंजाइम टेस्टोस्टेरॉन को डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन में बदल देते हैं और डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन बालों को पतला और कमजोर कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन से गिरते हैं बाल
आमतौर पर तीस साल की उम्र से पुरुषों के बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं और पचास वर्ष की उम्र आते-आते उनके सिर पर आधा ही बाल बचते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि अचानक ही एंजाइम एक निश्चित उम्र के बाद काम करने लगते हैं और आपको गंजा बना देते हैं। टेस्टोस्टेरॉन का डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन में बदलने की एक लंबी प्रक्रिया होती है। बालों का इस तरह प्राकृतिक तरीके से गिरना विज्ञान की भाषा में एंड्रोजोनिक एलोपीसिया कहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : file photo
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन का स्राव नाममात्र का होता है। साथ ही महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन के साथ-साथ एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन का भी स्राव होता है। इसलिए महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन के डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन बदलने की भी प्रक्रिया कम होती है। कभी-कभी गर्भावस्था या मेनोपॉज के दौरान यह प्रक्रिया तेज हो जाती है। उस दौरान महिलाओं के बाल भी झड़ने शुरू हो जाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।