फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drinking Water After Eating Fruits: फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने की न करें गलती, हो जाएंगे ये हेल्थ इश्यूज

Tue, 25 Feb 2025 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Feb 2025 10:29 AM IST
सार

Effects Of Drinking Water With Fruits: फल खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फल प्राकृतिक शर्करा (फ्रक्टोज) और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Drinking Water After Eating Fruits Do not make the mistake these health issues will occur other Details Inside
फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने की न करें गलती - फोटो : Freepik.com

फलों को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इनमें शरीर के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। यही कारण है कि फलों का सेवन न केवल बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि संपूर्ण सेहत को भी बढ़ावा देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो फलों को अपने दैनिक आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। संतुलित पोषण के लिए भोजन की थाली में विभिन्न रंगों और मौसमी फलों को शामिल करना फायदेमंद होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।



फलों से अधिकतम लाभ तभी प्राप्त किए जा सकते हैं, जब इनका सेवन सही समय पर किया जाए। सही समय पर फल खाने से शरीर को पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण मिलता है, जिससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए, यदि आप फलों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने आहार में शामिल करने के सही तरीकों और समय का ध्यान रखना जरूरी है। 

हालांकि, फल खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फल प्राकृतिक शर्करा (फ्रक्टोज) और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।
 

Drinking Water After Eating Fruits Do not make the mistake these health issues will occur other Details Inside
फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने की न करें गलती - फोटो : Freepik.com
फल खाने के बाद पानी पीने से होने वाले नुकसान
पाचन प्रक्रिया में बाधा

फल में मौजूद फाइबर और प्राकृतिक शर्करा पचने में थोड़ा समय लेते हैं। अगर तुरंत पानी पी लिया जाए, तो पाचन धीमा हो सकता है और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।

एसिडिटी और गैस की समस्या
पानी पीने से पेट का pH संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। खासकर, खट्टे फलों (जैसे संतरा, अनानास) के बाद पानी पीने से यह समस्या ज्यादा हो सकती है।
 
Drinking Water After Eating Fruits Do not make the mistake these health issues will occur other Details Inside
फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने की न करें गलती - फोटो : istock

पेट में संक्रमण का खतरा
कुछ फलों में नेचुरल एंजाइम होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं। पानी पीने से ये एंजाइम पतले हो जाते हैं और भोजन का सही तरह से पाचन नहीं हो पाता, जिससे पेट में इंफेक्शन और अपच की समस्या हो सकती है।

ब्लोटिंग और असहजता
फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट फूलने (ब्लोटिंग) और भारीपन की समस्या हो सकती है। खासतौर पर तरबूज, खीरा और पपीता जैसे हाई-वाटर कंटेंट वाले फलों के साथ यह समस्या अधिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drinking Water After Eating Fruits Do not make the mistake these health issues will occur other Details Inside
फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने की न करें गलती - फोटो : Freepik.com

कब पीना चाहिए पानी?

  • फलों के बाद कम से कम 30-40 मिनट बाद पानी पीना सही रहता है।
  • अगर बहुत प्यास लगी हो, तो गुनगुना पानी या एक-दो घूंट पानी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Drinking Water After Eating Fruits Do not make the mistake these health issues will occur other Details Inside
फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने की न करें गलती - फोटो : Adobe Stock
किन फलों के बाद बिल्कुल नहीं पीना चाहिए पानी?
  • तरबूज और खरबूजे – इनका पानी से मेल एसिडिटी और गैस का कारण बन सकता है।
  • संतरा, नींबू और अनानास – खट्टे फलों के साथ पानी पीने से पेट में एसिड बन सकता है।
  • खीरा और ककड़ी – इनमें पहले से ही अधिक मात्रा में पानी होता है, इसलिए तुरंत पानी पीने से पाचन प्रभावित हो सकता है।
 अगर आप फलों का पूरा पोषण पाना चाहते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो फलों के तुरंत बाद पानी पीने से बचें और कम से कम आधे घंटे का अंतर रखें। 


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed