सुबह की एक कप कॉफी सिर्फ आपकी सुस्ती ही नहीं भगाती बल्कि कैंसर जैसे घातक बीमारी से भी आपको बचाती है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। यह अध्ययन कहता है कि जो लोग कॉफी पीते हैं उन लोगों में लीवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम आधा हो जाता है। इसकी वजह, कॉफी के बीज हैं क्योंकि इनमें एक जैविक रसायन पॉलीहेनोल्स पाया जाता है। यह रसायन कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और आपको लीवर कैंसर नहीं होने देता। यह अध्ययन क्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट में हुआ है और इसके लिए पांच लाख से ज्यादा लोगों पर शोध किया गया है। आइए जानते हैं कैसे कॉफी पीने से नहीं होता लीवर कैंसर...
करीब पांच लाख लोगों पर हुए इस अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कॉफी पीने से लीवर कैंसर का खतरा 50 फीसदी कम हो जाता है। अध्ययन में शामिल लोगों में से तीन चौथाई लोग नियमित तौर पर कॉफी का सेवन करने वाले थे। इस अध्ययन से जुड़े डॉक्टर मैकमेनिन का कहना है कि कॉफी पीने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। कॉफी पीने वाले लोगों को लीवर कैंसर जैसी घातक बीमारी होने का जोखिम कम रहता है।
3 of 7
breast cancer
- फोटो : pixabay
इस अध्ययन से जुड़े लेखक किम ट्रान का कहना है कि कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन होते हैं जो कि कैंसर से बचाव करते हैं। हालांकि सिर्फ कॉफी पीने से ही लीवर कैंसर से बचाव हो जाएगा ऐसा भी नहीं है, इसके लिए जीवनशैली में सुधार करने से लेकर स्मोकिंग और एल्कोहल के सेवन भी बंद करना होगा। इस अध्ययन के लिए 365,157 कॉफी पीने वाले और 100,000 कॉफी नहीं पीने वाले लोगों का विश्लेषण किया गया।
हालांकि इससे पहले के अध्ययनों में कॉफी पीने के फायदे और नुकसान दोनों ही बताए गए हैं। मार्च 2007 में जर्नल ऑफ पेन ने अपने अध्ययन में कहा था कि कॉफी पीने से मांसपेशियों का दर्द कम होता है। इसमें बताया गया था कि दो कप कॉफी पीने से जिम करने के बाद मांसपेशियों में होने वाला दर्द 48 फीसदी तक कम होता है।
5 of 7
डायबिटीज
- फोटो : Pixabay
जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर और फूड केमिस्ट्री का कहना था कि एक कप कॉफी में 1.8 ग्राम फाइबर होता है। इसी वजह से कॉफी पीने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है।