फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजी से वजन घटाना है तो सोने से पहले करें ये तीन काम

Wed, 04 Sep 2019 03:34 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 04 Sep 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Weight Loss Tips: Do These Three Things When You Sleep, For Faster Weight Loss
क्या आप वजन घटाने के लिए डायटिंग, जागिंग और जिम में पसीना बहा कर थक गए हैं? अगर हां, तो हमारे पास है एक ऐसा नुस्खा जिसे आजमाकर आप भी अपना वजन घटा सकती हैं। अगर सही खानपान और नियमित रूप से व्यायाम के साथ ही सोते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है।

 

Weight Loss Tips: Do These Three Things When You Sleep, For Faster Weight Loss

वजन कम करने के लिए जैसे सही खानपान और कसरत जिम्मेदार है। उसी तरह से अच्छी नींद का भी सेहत पर बहुत असर पड़ता है। तो अगर आपको अपना वजन तेजी से घटाना है तो सबसे पहले भरपूर नींद लेना जरूरी है। इसके साथ ही नींद लेते समय इन तीन बातों का भी ख्याल रखना जरूरी है।


 
Weight Loss Tips: Do These Three Things When You Sleep, For Faster Weight Loss
- फोटो : pixa
रोशनी में न सोएं

अगर आपको नाइट लैंप जलाकर सोने की आदत है या कमरे में बिना किसी रोशनी के आप नहीं सो पाते हैं तो फौरन ही इस आदत को बदल डालिए। क्योंकि अगर कमरे में थोड़ी सी भी रोशनी है तो उससे स्लीप हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है। अंधेरे में सोने से मेटाबॉलिज्म सिस्टम बेहतर काम करता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight Loss Tips: Do These Three Things When You Sleep, For Faster Weight Loss
मोबाइल को करें स्विच ऑफ

मोबाइल फोन और दूसरे गैजेट्स से निकलने वाली ब्लू लाइट्स नींद में खलल डालने का काम करती हैं। बहुत से शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि सोने से पहले अगर ब्लू लाइट के संपर्क में रहते हैं तो नींद के लिए जिम्मेदार हार्मोन मेलाटोनिन का उत्पादन कम हो जाता है। इस हार्मोन के कम होने से भूख बढ़ेगी और मेटाबॉलिज्म कम हो जाएगा। जिसकी वजह से वजन घटने की बजाय बढेगा।


 
विज्ञापन
Weight Loss Tips: Do These Three Things When You Sleep, For Faster Weight Loss
बिना कपड़ों के सोएं 

रात में बिना कपड़ों के सोने से नींद जल्दी आती है और गहरी होती है। इसका कारण है शरीर के तापमान का कम हो जाना क्योंकि बिना कपड़ों के सोने से शरीर ठंडा हो जाता है और नींद अच्छी आती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed