फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स के दौरान न करें ये गलतियां, स्वास्थ्य संबंधी हो सकती हैं समस्याएं

Thu, 07 Jan 2021 06:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Do not make these mistakes during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

महिलाओं को हर महीने पांच से सात दिनों तक पीरियड्स होते हैं। इस दौरान महिलाओं को कई कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ता है। जैसे- इस दौरान महिलाओं को पेट में काफी दर्द उठता है, कई महिलाओं को बेचैनी व कमजोरी होने लगती है। इस दौरान महिलाओं को कुछ भी अच्छा नहीं लगता और उनका मन अपने कामकाज में भी नहीं लग पाता। ऐसे में महिलाओं को अपने खानपान से लेकर अपने रहन सहन तक की बातों पर खास ध्यान देना चाहिए। तो चलिए उन बातों के बारे में जानते हैं जो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ध्यान देनी चाहिए।

Do not make these mistakes during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महिलाएं पैड का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन जब महिलाओं को कम ब्लीडिंग होती है तो वो एक पैड को काफी लंबे समय तक पहने रहती हैं। लेकिन कभी भी एक ही पैड का लंबे समय तक उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से ये संक्रमण की बड़ी वजह हो सकती है। यही नहीं, कई बार तो महिलाएं पैड बदलने में आलस कर जाती हैं, लेकिन ऐसा करना संक्रमण को न्यौता देने जैसा हो सकता है। एक निश्चित अंतराल पर पैड को बदलते रहना चाहिए, क्योंकि इसी से आप संक्रमण से बच सकती हैं।

Do not make these mistakes during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपने कई ऐसी महिलाओं को देखा होगा जो अपने को फिट बनाने के लिए अपना वजन कम करती हैं, और इसके लिए वो डाइटिंग करती हैं। वो पीरियड्स के दौरान भी अपने खानपान पर ध्यान नहीं देती हैं, जिसकी वजह से इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ सकता है। आप अगर डाइटिंग पर हैं, तो ठीक है। लेकिन पीरियड्स के दौरान आपको अपने खानपान में पौष्टिक आहार जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि तभी आप सेहतमंद रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not make these mistakes during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी हार्ड साबुन से अपने जननांगों को साफ करती हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर आप पीरियड्स के दौरान ऐसा करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा में ड्राईनेस यानी रूखा पन बढ़ सकता है और ये ही आगे चलकर खुजली या फिर संक्रमण की वजह बन सकता है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि फिर हम इसकी जगह क्या इस्तेमाल कर सकते हैं, तो हार्ड साबुन की जगह आप जननांगों को साफ करने के लिए अल्कोहल वाले वेट टिशू पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Do not make these mistakes during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर जो महिलाएं रोजाना काफी भारी व्यायाम करती हैं, तो आपको पीरियड्स के दौरान ये नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि अगर आप पीरियड्स के दौरान व्यायाम करते हैं तो आपकी कमर में दर्द व अकड़न हो सकती है। इसके अलावा पीरियड्स के समय बहुत तंग कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। यही नहीं, पीरियड्स इस समय महिलाओं को मीठा या फिर जंक फूड खाने की काफी क्रेविंग (काफी इच्छा) होती है, लेकिन आपको ऐसे खाने से बचना चाहिए, जो आपके लिए हेल्दी नहीं है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed