Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना की दूसरी लहर का कहर देखने को मिल रहा है, रोजाना लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और सैकड़ों की मौत हो रही है। अब तक हुए तमाम अध्ययनों में भी कहा गया है और दुनियाभर के वैज्ञानिक भी यह कहते आ रहे हैं कि जिन लोगों की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनके कोरोना वायरस की चपेट में आने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखें और ये सब संभव है अच्छे खान-पान से। अगर हम हेल्दी चीजें खाएंगे तो जाहिर है हमारी इम्यूनिटी भी अच्छी रहेगी। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जो आपकी इम्यूनिटी की कमजोर कर सकती हैं, उनसे दूरी बना लेना ही बेहतर होगा।
{"_id":"607829798ebc3e5921587f05","slug":"5-foods-that-weaken-immune-system-and-decreases-immunity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: इन पांच चीजों से अभी बना लें दूरी, इम्यूनिटी को कर देती हैं कमजोर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: इन पांच चीजों से अभी बना लें दूरी, इम्यूनिटी को कर देती हैं कमजोर
Fri, 16 Apr 2021 06:10 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फास्ट फूड
- आजकल बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें फास्ट फूड खाना बहुत ही पसंद आता है, लेकिन शायद वो ये नहीं जानते कि ये धीरे-धीरे उनकी इम्यूनिटी को कमजोर कर रहा होता है। इसके अलावा फास्ट फूड का सेवन कई अन्य समस्याओं को भी जन्म दे सकता है, जिसमें पेट से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। इसलिए अगर आपको अपनी इम्यूनिटी को कमजोर होने से बचाना है तो फास्ट फूड से दूरी बनानी होगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैफीन
- चाय-कॉफी का सेवन अक्सर लोग ताजगी महसूस करने के लिए करते हैं, लेकिन आप ये बात शायद ही जानते होंगे कि इसमें मौजूद कैफीन खून में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर वैसे तो दिमाग पर होता है, लेकिन यह इम्यूनिटी को भी बर्बाद कर देता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके आप इनका सेवन छोड़ दें या फिर कम मात्रा में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रोसेस्ड फूड
- प्रोसेस्ड फूड का सेवन इस कोरोना काल में बहुत ही खतरनाक है, क्योंकि ये प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर करता है। इसलिए यह जरूरी है कि प्रोसेस्ड मीट या पैक्ड फूड से दूरी बनाकर रखें और जितना हो सके घर पर ही बना ताजा खाना खाएं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूती देंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
तेल
- अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि जो तेल उन्होंने आज इस्तेमाल किया है, उसी को कई दिनों तक करते रहते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को तो खराब करेगा ही, साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी कमजोर कर देगा। इसलिए ऐसे तेल से दूरी बनाएं।