जुकाम होने पर कई लोग दवा तो ले लेते हैं लेकिन इस दौरान वे इस बात का ध्यान रखना भूल जाते हैं कि उन्हें क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। वे दवाओं के साथ ऐसी चीजों का सेवन करते जाते हैं जो उन्हें नुकसान तो पहुंचाती ही है, साथ ही उनके जुकाम को और भी बढ़ा देती है। उन्हें बलगम की समस्या होने लगती है इसलिए जुकाम में बहुत जरूरी है कि कई सारी चीजों का सेवन न किया जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों का सेवन करने से और बढ़ सकता है आपका जुकाम।
जुकाम होने पर न करें इन चीजों का सेवन, चाय- कॉफी का सेवन बढ़ा सकता है समस्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी प्रोडक्ट
दूध, दही, मक्खन जैसे दुग्ध उत्पाद ठंडे और गाढ़े होते हैं, जो कफ बढ़ाते हैं। यदि सर्दी-जुकाम है तो दूध और इससे बने उत्पादों का सेवन न करें नहीं तो जुकाम और भी बढ़ सकता है। यदि दवा लेने के लिए दूध का प्रयोग कर रहे हैं तो कम ही मात्रा में सेवन करें।
मसालेदार भोजन
यदि सर्दी या फ्लू है, तो मसालेदार भोजन से परहेज करें। लाल मिर्च, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर से विशेष रूप से बचें। ये सर्दियों के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। सादा और हल्का भोजन ही खाएं। मसालेदार भोजन आपके गले को बार- बार नुकसान पहुंचाएगा।
चाय-कॉफी
जुकाम होने पर लोग चाय-कॉफी का सेवन ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं। लेकिन इसमें मौजूद कैफीन की अधिक मात्रा मूत्रवर्धक की तरह काम करती है। इस वजह से बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और फिर पेट से जुड़ी बीमारियों के होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
शक्कर
जुकाम होने पर शक्कर का सेवन बहुत कम कर देना चाहिए। अधिक मात्रा में शक्कर का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है इसलिए शक्कर को कम से कम मात्रा में खाना ही आपके लिए बेहतर विकल्प है अन्यथा ये गले में खराश आदि जैसी समस्याओं को और भी बढ़ा देता है।