फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में इस तरह करें आँखों की देखभाल, नहीं होगी आंखों में जलन और लालपन की समस्या

Sun, 28 Feb 2021 09:25 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 28 Feb 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Do eye care with this ways in the summer season in Hindi
आंखों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें - फोटो : Social Media

गर्मियों का मौसम दस्तखत दे चुका है, सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आंखों की विशेष देखभाल की जाए। सूरज की किरणों में छुपी हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें गर्मी में आपकी आँखों को अनजाने में ही खतरे में डाल सकती हैं। ऐसे में आंखों में जलन, लालपन, खुजली इत्यादि समस्याएं होना शुरू हो सकती हैं, जो कि आगे चलकर बड़ा रूप भी ले सकती हैं। जैसे- जैसे गर्मी बढ़ने लगेगी, घर से बाहर निकलने से पहले बहुत आवश्यक हो जाएगा कि आप आंखों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अगली स्लाइड्स में प्रस्तुत हैं नेत्र विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए चश्मे से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स जो आँखों की विशेष देखभाल करने में आपकी सहायता करेंगे।


चिकित्सकीय सलाह
डॉ. चारुदत्त कलमकर, आई सर्जन एंड डायरेक्टर
श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, रायपुर, छत्तीसगढ़

 

 

 

Do eye care with this ways in the summer season in Hindi
चश्मे खरीदने में बिल्कुल भी कंजूसी न करें - फोटो : Social media

धूप के चश्मे या गॉगल्स
इस बात को सुनिश्चित करें कि जब भी घर से बाहर निकलें, आँखों को धूप के चश्मों की सुरक्षा जरूर दें।  साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपके द्वारा चुने गए धूप के चश्मे यूवी प्रोटेक्शन युक्त हों। चश्मे खरीदने में बिल्कुल भी कंजूसी न करें। सड़क पर बिकने वाले सामान्य चश्मे लेने की बजाय ऐसा चश्मा लें जो कि आपकी आंखों की वाकई सुरक्षा कर सके।

Do eye care with this ways in the summer season in Hindi
चश्मे के लेंस जितने चौड़े होंगे आँखों की सुरक्षा उतनी ही मजबूत होगी - फोटो : social media

बड़े चश्मे बेहतर विकल्प
चश्मे खरीदते समय लेटेस्ट फैशन की परवाह करने की बजाय कोई  ऐसी डिजाइन का चयन करें जिनमें रैप अराउंड फ्रेम हो जो आँखों को पूरी तरह कवर करती हो। चश्मे के लेंस जितने चौड़े होंगे आँखों की सुरक्षा उतनी ही मजबूत होगी। कोशिश करें कि चश्मे कि फिटींग को भी एक बार जांच लें। यदि चश्मा ऊपर से ढीला हुआ तो संभव है कि सूर्य की किरणें ऊपर से भीतर की ओर प्रवेश कर जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do eye care with this ways in the summer season in Hindi
ल्युब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का भी उपयोग अवश्य करें - फोटो : Pixabay

स्वीमिंग गॉगल्स
गर्मियों में लोग स्वीमिंग को व्यायाम की तरह करना पसंद करते हैं। लेकिन पानी से भरे पूल में छलांग लगाते समय आँखों की सुरक्षा को न भूलें। पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन की मात्रा आँखों में लाली और खुजली की वजह बन सकती है इसलिए स्वीमिंग के दौरान अच्छी फिटिंग वाले गॉगल्स पहनें और बचाव के लिए ल्युब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का भी उपयोग अवश्य करें।

विज्ञापन
Do eye care with this ways in the summer season in Hindi
धूल- मिट्टी आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है - फोटो : PTI

भूलें नहीं, चाहे बाहर बादल हो क्यों न हों
शुरुआती गर्मियों में कई बार धूप- छांव का मौसम बना रहता है इसलिए भले ही घर के बाहर का मौसम बादलों से भरपूर हो, आसमान में सूरज के अते -पते न हो, तब भी आप चश्मा लगाना न भूलें। मौसम में मौजूद तपिश या धूल- मिट्टी आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए अच्छे स्पोर्ट सनग्लासेस का प्रयोग करें ताकि आपकी आँखें अल्ट्रावायलेट किरणों के साथ ही धूल के छोटे कणों तक से महफूज रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed