फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: क्या आप भी करते हैं रात को सोने से पहले इन चार चीजों का सेवन? सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

Wed, 04 May 2022 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 May 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
Do not consume these four things while sleeping at night
रात को सोते समय किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है कि आप एक अच्छा और हेल्दी खानपान लें। अपकी डाइट में वो सारी चीजें शामिल हों, जो पोषक तत्वों से भरी हों। आज के समय में आमतौर पर देखा जाता है कि लोग अपने खानपान पर खासा ध्यान नहीं देते हैं और खाने के नाम पर किसी भी चीज का सेवन कर लेते हैं। इससे उन्हें फायदे तो नहीं बल्कि उलटे नुकसान काफी होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोग घर के खाने की जगह पर बाहर के खाने का भी खूब सेवन करते हैं, जो उन्हें गंभीर बीमारियों का शिकार बनाने का भी काम करता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप रात के समय जो कुछ भी खा लेते हैं, उससे आपका स्वास्थ्य तक बिगड़ सकता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन रात को करने से आपको दिक्कतें हो सकती हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Do not consume these four things while sleeping at night
रात को सोते समय किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए - फोटो : istock

संतरे का जूस

  • कई लोग रात को सोने से पहले जूस पीते हैं। जूस पीना गलत नहीं है, लेकिन रात को सोने से ठीक पहले संतरे का जूस पानी आपको नुकसान दे सकता है। दरअसल, रात को सोने के बाद ये पचता नहीं है और शरीर में इससे एसिड बनता है। आप इसकी जगह पर सीधा फल खा सकते हैं।
Do not consume these four things while sleeping at night
रात को सोते समय किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए - फोटो : istock

कॉफी

  • रात को कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से आपकी नींद उड़ सकती है। वहीं, जो लोग रात को रोजाना कॉफी पीते हैं, तो इससे उनकी नींद पूरी नहीं होती और फिर इसके कारण वो बीमार तक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not consume these four things while sleeping at night
रात को सोते समय किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए - फोटो : istock

सोडा

  • ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो रात को खाना खाने के बाद सोडा पीने जाते हैं। जबकि ये जानना जरूरी है कि राज को सोडा या इसके पाउडर का सेवन करने से पेट तक खराब हो सकता है।
विज्ञापन
Do not consume these four things while sleeping at night
रात को सोते समय किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए - फोटो : Istock

पिज्जा

  • फास्ट फूड तो वैसे हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है, लेकिन रात के समय अगर आप पिज्जा का सेवन करते हैं। तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से पेट खराब हो सकता है और रात को कोई एक्टिविटी न करने की वजह से आपका मोटापा भी बढ़ता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed