{"_id":"62724cc365ed604c81686c85","slug":"best-home-remedies-for-thyroid-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: थायरॉइड की समस्या को न लें हल्के में, यहां जानें वो घरेलू उपाय जो आपको दे सकते हैं जल्द आराम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बात काम की: थायरॉइड की समस्या को न लें हल्के में, यहां जानें वो घरेलू उपाय जो आपको दे सकते हैं जल्द आराम
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 04 May 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आचार्य मनीष
(आयुर्वेदाचार्य)
शुद्धी आयुर्वेद, दिल्ली
Medically reviewed by Acharya Manish
आज के समय में लोगों को सबसे ज्यादा चिंता रहती है कि वो कैसे स्वस्थ रहें, क्योंकि हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमें पलक झपकते ही अपना शिकार बना लेती हैं। वहीं, इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग अपने खानपान का भी विशेष ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण भी वो बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जैसे- थायरॉइड की समस्या। वैसे तो इस बीमारी का शिकार पुरुष काफी संख्या में होते हैं, लेकिन पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इसकी ज्यादा शिकार होती हैं। दरअसल, गले में थायरॉइड ग्रंथि के बढ़ने के कारण ये बीमारी होती है। ऐसे में लंबे इलाज और कई तरह की दवाओं का सेवन इस दौरान करना पड़ता है जो कि जरूरी भी है। वहीं, आप इस समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपचारों को सहारा भी ले सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ घरेलू उपचारों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं
- फोटो : istock
थायरॉइड बीमारी क्या है?
इसके घरेलू उपचारों को जानने से पहले थायरॉइड के बारे में जानना जरूरी है। इसमें थायरॉइड ग्रंथि टी-3 और टी-4 थायरॉक्सिन हार्मोन का निर्माण करती है और फिर ये पाचन, हृदय, शरीर के तापमान और सांस लेने में सीधा असर करता है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल और मांसपेशियों को भी नियंत्रित करते हैं। मनुष्य के शरीर में जब भी हार्मोंस असंतुलित होते हैं, तो फिर वजन बढ़ने या फिर कम होने की परेशानी होने लगती है, जिसे थायरॉइड की समस्या कहते हैं।
3 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं
- फोटो : istock
लक्षण भी जान लीजिए:-
हांथों का कांपना
बालों का पतला होना और झड़ना
घबराहट होना
चिड़चिड़ापन होना
नींद नहीं आना या परेशानी होना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं
- फोटो : istock
ये घरेलू उपाय आ सकते हैं काम:-
अलसी का चूर्ण कर सकता है मदद
अलसी का चूर्ण आपकी काफी मदद कर सकता है। आपको नियमित रूप से एक चम्मच इस चूर्ण को खाना है, जो आपको थायरॉइड में आराम देने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
थायरॉइड के घरेलू उपाय क्या हैं
- फोटो : istock
नारियल का तेल और दूध
आप एक-दो चम्मच नारियल के तेल को गुनगुने दूध के साथ खाली पेट भी ले सकते हैं। इससे भी आपको आराम मिलता है। इसके अलावा आपको रातभर धनिए को भिगोकर सुबह मसलकर पानी में उबाल लेना है और फिर रोजाना सुबह इस पानी को पीना है। इससे भी आपको लाभ मिल सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।