फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर दिन कसरत करते हैं तो हो जाएं सावधान, शरीर में इन बदलावों को ना करें नजरअंदाज

Tue, 29 May 2018 12:40 PM IST
मधु सचदेवा
मधु सचदेवा Updated Tue, 29 May 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Disadvantages Of Over Exercise Its Symptoms And Cure
gym
तंदरुस्त शरीर और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए व्यायाम करना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा व्यायाम करना, आपको स्वस्थ बनाने की बजाय बीमार कर सकता है। जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और हड्डियों को भी नुकसान पहुंचता है। 

 
 
Disadvantages Of Over Exercise Its Symptoms And Cure
gym
देखा जाता है कि युवा खुद को फिट रखने और दूसरों से अलग दिखाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। इससे शरीर में ऐसे लक्षण उभरने लगते हैं, जो बताते हैं कि हम जरूरत से ज्यादा व्यायाम कर रहे हैं। सुबह-सवेरे उठकर व्यायाम करने से मूड तो फ्रेश होता ही है, शरीर भी स्वस्थ रहता है। लेकिन, अगर आप जरूरत से ज्यादा व्यायाम कर रहे हैं, तो इससे पूरा दिन थकान हावी रहेगी और आप काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका मन आराम करने का करेगा और मूड चिड़चिड़ा बना रहेगा। 

 
Disadvantages Of Over Exercise Its Symptoms And Cure
जिम ट्रेनर
व्यायाम करने से हमारे शरीर की कोशिकाओं को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है आैर शरीर में ताजगी आती है, लेकिन तय मानक से ज्यादा व्यायाम करने से शरीर में चुस्ती-फुर्ती नहीं, आलस हावी रहता है। थकान रहती है और रात में नींद भी नहीं आती है। देर तक या भारी व्यायाम करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत नहीं, कमजोर होती हैं। इससे हड्डियों पर भी बुरा असर पड़ता है। अधिक व्यायाम से जोड़ों में दर्द, कमर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक, ज्यादा व्यायाम करने से रक्तचाप के स्तर में बढ़ोतरी होती है, जिससे हृदयाघात का खतरा बढ़  जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Disadvantages Of Over Exercise Its Symptoms And Cure
gym
हार्मोनल असंतुलन 
शरीर की क्षमता से ज्यादा व्यायाम, शरीर के ज्वाइंट और साफ्ट टिश्यू पर गंभीर असर डालता है। ज्यादा व्यायाम करने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है। हार्मोनल असंतुलन होने से शरीर हमेशा थका हुआ आैर बीमार महसूस होता है। ज्यादा व्यायाम से सिर में दर्द, चक्कर आना, भूख न लगना जैसी समस्या हो जाती हैं। ज्यादा व्यायाम करने से महिलाओं में मासिक धर्म का समय पर न आना, जैसी परेशानी भी सामने आती है। व्यायाम करना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है, लेकिन ज्यादा व्यायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। बॉडी बनाने के लिए ज्यादा देर तक किया गया व्यायाम आपके मानसिक स्वास्थ को बिगाड़ सकता है। 

 
विज्ञापन
Disadvantages Of Over Exercise Its Symptoms And Cure
gym
उदासी हावी होना
सुबह-शाम की जाने वाली एक्सरसाइज हमारे मूड को तो फ्रेश करती ही है, हमें दिनभर ताजगी का एहसास भी होता है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा व्यायाम कर रहे हैं, तो आपका मूड खराब रह सकता है, पूरा दिन उदासी का भाव बना रह सकता है। ज्यादा व्यायाम करने से कमजोरी महसूस होती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed