फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम जाने का खर्च बचाएं, 10 रुपये में वजन घटाएं, जून-जुलाई में होता है सबसे ज्यादा फायदा

Tue, 29 May 2018 10:21 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Juice For Weight Loss Know The Right Time And Technique
gym
जिम जाकर मोटापा कम करने के लिए औसतन हर महीने तीन-चार हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप हर दिन सिर्फ आधा घंटा टहलें और यह आसान  ट्रिक अपनाएंगे तो वजन घटाना और भी आसान, सस्ता और ताजगी भरा होगा। 


 
Sugarcane Juice For Weight Loss Know The Right Time And Technique
Sugarcane Juice
गन्ने का जूस पीकर आप आराम से वजन घटा सकते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर कम करता है। इसके अलावा इसमें प्रचूर मात्रा में सॉल्यूबल फाइबर होता है। एक गिलास गन्ने के रस में 13 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है। इस वजह से पेट आसानी से साफ हो जाता है और शरीर की चर्बी कम होने लगती है।

 
Sugarcane Juice For Weight Loss Know The Right Time And Technique
Sugarcane Juice
गन्ने में फैट नहीं होता। यह 100 फीसदी प्राकृतिक पेय है। इसमें 111 कैलोरी, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.27 ग्राम प्रोटीन होता है, जो वजन कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा इसमें फॉसफोरस, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है। इसमें सिर्फ 30 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। यानी वजन कम करने के साथ-साथ यह शरीर को ऊर्जा भी देता है। 

मगर गन्ने का रस मोटापा कम करने में तभी फायदेमंद होगा जब इसका सेवन सही वक्त पर और सही तरीके से किया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sugarcane Juice For Weight Loss Know The Right Time And Technique
Sugarcane Juice
गन्ने का रस खाली पेट ना पिएं। नाश्ता करने के बाद सुबह या 1 बजे से पहले गन्ने का रस पीने से बहुत फायदा होता है। इस वक्त हमारा मेटाबॉलिक रेट सबसे तेज होता है। शाम में इसे पीने से बचें क्योंकि इस वक्त खाना पचाने की प्रकिया धीमी हो जाती है। 




 
विज्ञापन
Sugarcane Juice For Weight Loss Know The Right Time And Technique
Sugarcane Juice
गर्मियों के मौसम में गला तर करने का सबसे आसान, प्राकृतिक और किफायती जरिया है गन्ने का जूस। इस मौसम में जगह-जगह गन्ने का रस बेचने वाली दुकानें खुल जाती हैं। महज 10 रुपये में मिलने वाले एक गिलास गन्ने के जूस के इतने फायदे हैं कि आप महीने के हजारों रुपये बचा सकते हैं। जून और जुलाई में गर्मी सबसे ज्यादा होती है। इस वक्त रिफ्रेशमेंट के लिए इस जूस के बढ़िया कुछ और नहीं होता। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed