फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से बचने के लिए जरूरी है ये काम करना, शोध में सामने आई ये बड़ी बात

Sat, 09 Jan 2021 02:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 09 Jan 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Diabetes patients should do sugar level control otherwise corona virus can be infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस महामारी की चपेट में लगभग पूरी दुनिया आ चुकी है। विश्व का हर देश इस वायरस की मार झेल रहा है, जिसके चलते अस्पतालों में लोगों के इलाज के लिए जगह तक नहीं हो पा रही है, लोगों से उनका रोजगार छिन चुका है, लोग अपने गांवों की तरफ पलायन करने को मजबूर हुए आदि कई दिक्कतों का सामान लोगों को करना पड़ा। ये बात लगभग सभी को पता है कि इस वायरस से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको डायबिटीज यानी मधुमेह है तो आपको अपने शुगर लेवन को नियंत्रित रखने की जरूरत है। ये बात एक शोध में सामने आई है, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Diabetes patients should do sugar level control otherwise corona virus can be infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, शोध में ये बात सामने आई है कि अगर एक तरफ कोई डायबिटीज का मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाए और दूसरी तरफ कोई आम व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आ जाए, तो डायबिटीज के मरीज को ये वायरस काफी परेशान कर सकता है और ये समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। ऐसे मरीज को सांस लेने में काफी दिक्कतें होती हैं और साथ ही इन मरीजों की रिकवरी गति यानी ठीक होने की गति भी काफी धीमी होती है। ये शोध स्पेन के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती ग्यारह हजार से ज्यादा मरीजों पर किया गया, जो कि 'एनाल्स ऑफ मेडिसिन' नाम की जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

Diabetes patients should do sugar level control otherwise corona virus can be infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोध में इस बात के प्रमाण मिले कि अगर किसी का शुगर लेवल ज्यादा है और वो कोरोना से भी संक्रमित है, तो फिर ये उस मरीज के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे व्यक्तियों को सांस लेने में आम व्यक्ति की तुलना में काफी ज्यादा तकलीफ होती है। यहां तक कि ऐसे रोगी को वेंटिलेटर के सपोर्ट की भी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपना खासतौर पर ध्यान देना चाहिए और जितना हो सके इस वायरस से बचकर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes patients should do sugar level control otherwise corona virus can be infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

स्पेन के जुआन रेमन जिमेनेज यूनिवर्सिटी अस्पताल के प्रमुख शोधकर्ता जेवियर कैरास्को के मुताबिक, अगर डायबिटीज के रोगी को कोरोना वायरस के लक्षण नजर आएं तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए। अगर डायबिटीज के मरीजों को इस बीमारी से बचकर रहना है तो उन्हें अपनी दवाओं का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अपने खानपान का भी विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए, व्यायाम करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेते रहनी चाहिए।

विज्ञापन
Diabetes patients should do sugar level control otherwise corona virus can be infected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी, तभी इस बात को पूरी तरह साफ कर दिया गया था कि जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत नहीं है या फिर जिन्हें हार्ट या डायबिटीज जैसी समस्याएं हैं, उन्हें ये वायरस अपनी चपेट में जल्दी ले सकता है और उन्हें आम लोगों के मुकाबले ज्यादा दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए इस रिसर्च को देखकर ये कहा जा सकता है कि हमें अपना ध्यान खुद रखना चाहिए और जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए, तभी हम इस वायरस से बचे रह सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed