{"_id":"5ff94a858ebc3e3188122a7c","slug":"experts-said-about-the-new-strain-of-coronavirus-nothing-to-worry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन पर क्यों विशेषज्ञ बोले चिंता की कोई बात नहीं? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन पर क्यों विशेषज्ञ बोले चिंता की कोई बात नहीं? यहां जानें सबकुछ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस का आतंक लगातार जारी है। जहां इस साल सबको उम्मीद थी कि कोरोना वायरस का अंत हो सकता है, तो वहीं ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन (प्रकार) ने हर किसी को हैरान कर दिया है। ब्रिटेन में आलम ये है कि यहां ये वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों को अपना शिकार बना रहा है। लेकिन इन सबके बीच विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के इस नए स्ट्रेन के ज्यादा घातक होने के सबूत नहीं मिले हैं। भारत में भी इस नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दरअसल, विशेषज्ञों को यूके से आए नए कोरोना वायरस की गंभीरता का विश्लेषण करने और दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में इलाज के दौरान उनके सीधे संपर्क में आने से पता चला है कि इनमें से कुछ लोगों में हल्के या गंभीर लक्षण हैं। इन 60 लोगों में से सिर्फ दो को छोड़कर बाकी सभी एसिम्टोमैटिक हैं या फिर उनमें बहुत हल्के लक्षण हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि जैसे ही उनके जीनोम सीक्वेंसिंग के परिणाम सामने आते हैं, तो फिर हम इनमें से कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी देने की भी योजना बनाएंगे। कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा के एसोसिएड डायरेक्टर डॉक्टर रोमेल टिकू ने कहा कि, अभी तक इस बारे में चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
इस स्ट्रेन का म्यूटेशन ज्यादा संक्रामक हो सकता है, लेकिन इस बात को पुख्ता करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि ये पहले के मुकाबले अधिक गंभीर लक्षण का कारण बनता है। उन्होंने ये भी कहा कि, हालांकि हमें उन लोगों की स्क्रीनिंग करने की जरूरत है जो उन देशों से आ रहे हैं, जहां ये नया स्ट्रेन है। साथ ही हमें मास्क पहनना, हाथ धोना और शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसी बातों का पालन करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
जब से कोरोना वायरस सामने आया, इसके बाद से ही विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना वायरस ने शुरूआत से ही कई रूप बदले हैं। हालांकि, ब्रिटेन में मिला नया स्ट्रेन चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि ये पहले के मुकाबले अधिक संक्रामक है। वहीं, सीएमसी वेल्लोर के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर गगनदीप कांग ने कहा कि इस स्ट्रेन में गंभीरता में वृद्धि दिखाने के लिए कोई सबूत नहीं था। एम्स में एक वेबिनार में कांग ने चेतावनी दी कि जब कोई वायरस अनियंत्रित हो जाता है और टीकाकरण की दर कम होती है, तो वायरस के म्यूटेशन की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने म्यूटेशन की शीघ्र पहचान करने पर जोर देने को भी कहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।