फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वक्त- बेवक्त की एंग्जाइटी दूर करेंगे ये जादुई घरेलू उपाय

Tue, 05 Jan 2021 03:45 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 05 Jan 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
deal with anxiety with this home remedies in hindi
वक्त- बेवक्त कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की चिंता या डर से गुजर सकता है - फोटो : social media

प्रतिवर्ष कई सारे लोग अलग-अलग वजह से एंग्जाइटी डिसऑर्डर की समस्या से जूझते हैं और ये संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती है। वक्त- बेवक्त कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की चिंता या डर से गुजर सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इस स्थिति को नजरअंदाज न किया जाए। एंग्जाइटी डिसऑर्डर से जूझ रहे लोग कई सारे उपायों को अपनाकर इस समस्या से खुद से बाहर निकल सकते हैं। वैसे तो एंग्जायटी के लिए ध्यान करना बहुत लाभदायक होता है। लेकिन इसके अलावा भी कई सारे घरेलू उपायों को अपनाने से जल्द ही आप इस समस्या से बाहर निकल सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए एंग्जाइटी से जुड़े घरेलू उपाय। 

deal with anxiety with this home remedies in hindi
सबसे पहले तो वर्तमान के बारे में सोचें - फोटो : Social media

वर्तमान पर ध्यान दें
अधिकतर लोगों को एंग्जाइटी इसलिए भी होती है क्योंकि वे भविष्य के बारे में बहुत अधिक सोचते हैं। यदि एंग्जाइटी के इस चक्र से बाहर निकलना है तो सबसे पहले तो वर्तमान के बारे में सोचें। रोज खुद से जानने का प्रयास करें कि वाकई आपको खुद से अभी से इस विषय में कुछ करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आप पाएंगे कि धीरे-धीरे सारी गैरजरूरी चिंताएं मिट जाएगी और आप बेहतर महसूस करने लगेंगे।

deal with anxiety with this home remedies in hindi
आपके शरीर का उपचार हो रहा है - फोटो : Pixabay

खुद पर रखें विश्वास 
अचानक से जब बहुत ज्यादा घबराहट होती है तो इंसान ऐसा महसूस करता है कि अब तो वो मरने ही वाला है। ऐसी स्थिति में खुद पर विश्वास रखें, अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करें। खुद को बार-बार यकीन दिलाइए कि ये बेचैनी और घबराहट थोड़ी ही देर के लिए है। जल्द ही सब अच्छा हो जाएगा और आप पहले से अधिक स्वस्थ होंगे क्योंकि आपके शरीर का उपचार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deal with anxiety with this home remedies in hindi
ब्रीथिंग करने से आपको काफी आराम मिलेगा - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रीथिंग करें 
जब भी आपको लगे कि आपसे नहीं हो पा रहा है तो ब्रीथिंग करें। ब्रीथिंग करने से आपको काफी आराम मिलेगा। इस दौरान आप पेट को बाहर करते हुए सांस लें, थोड़ी देर रूकें और फिर पेट को अंदर करते हुए अपनी श्वास को छोड़ें। जबतक ठीक न लगने लगे तब तक इसे करते रहें। ब्रीथिंग करते वक्त दिमाग को अच्छे विचारों की तरफ केंद्रित करने का प्रयास करें। 

 

विज्ञापन
deal with anxiety with this home remedies in hindi
आपका मन शांत हो जाएगा - फोटो : pixabay
हाथों, ऊंगलियों और टखने को हिलाइए
जब भी आपको बेचैनी हो, अपने आस-पास देखिए। उन चीजों का नाम लें, जिन्हें आप देख रहे हों। उन चीजों का नाम लें जिन्हें आप सुन रहे हों। इसके बाद हाथों. ऊंगलियों और टखने को हिलाइए। तनाव के वक्त व्यक्ति न जाने क्या-क्या सोचता है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप ये सारी चीजें करके देख लें। आपका मन शांत हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed