फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी के मौसम में खीरा खाने का शौक कहीं पहुंचा ना दें अस्पताल, जान लें क्या हैं नुकसान

Wed, 13 Mar 2019 02:00 PM IST
Asif Iqbal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Asif Iqbal Updated Wed, 13 Mar 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
cucumber benefits and side effects in hindi kheera khane ke nuksan
- फोटो : pixabay

गर्मियां शुरु होते ही खीरे भी साथ-साथ आ जाते हैं। खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी डाइट में सबसे हेल्दी माना जाता है। खीरे के साथ खाने के प्रयोग की बात करें तो उससे सैंडविच, रायता और सलाद जैसी चीजें बन सकती हैं। साथ ही, खीरे में 95 फीसदी पानी होता है। खीरा विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज और सबसे महत्वपूर्ण सिलिका जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। फायदों से भरपूर होने के बावजूद खीरे के नुक्सान भी हैं। जो आपका जानना आवश्यक है ताकि गलत इस्तेमाल करने से बच सकें।  



cucumber benefits and side effects in hindi kheera khane ke nuksan
- फोटो : pixabay

कई लोग डाइटिंग के चलते या वैसे ही दिनभर में 10-12 खीरा खा लेते हैं। वैसे तो यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करना हमारे लिए जहर के समान भी हो सकता है। 

cucumber benefits and side effects in hindi kheera khane ke nuksan
- फोटो : pixabay

खीरे को कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए। खीरे को लेकर आपने एक स्थानीय कहावत भी सुनी होगी जो इस प्रकार है, “सुबह को हीरा, दिन में खीरा और रात में पीड़ा”।  इसका मतलब है कि सुबह के समय खीरा खाना शरीर के लिए सबसे अधिक लाभकारी होता है, दिन में इसका सेवन करने के सामान्य फायदे हैं, जबकि रात में इसका सेवन हानिकारक और पीड़ादायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cucumber benefits and side effects in hindi kheera khane ke nuksan
- फोटो : pixabay

खीरे में कुकुर्बिटाइन्स नामक विषैला यौगिक तत्व पाया जाता है। आप जितना अधिक खीरा खाएंगे, उतनी ही अधिक मात्रा में यह टॉक्सिक आपके शरीर में जायेगा। इसके कारण आपके लीवर, अग्नाशय, पित्त मूत्राशय और गुर्दा सहित शरीर के कई अन्य अंगों में सूजन हो सकती है। इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।
 

विज्ञापन
cucumber benefits and side effects in hindi kheera khane ke nuksan
- फोटो : pixabay
खीरा स्वभाव से ठंडा माना जाता है। इसलिए अगर आप कफ, सर्दी या सांस संबंधी किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो रात के समय में इसे खाने से परहेज करें और खाने की मात्रा पर भी ध्यान दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed