फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: हर दिन बढ़ रहे हैं 500-600 केस, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह- संक्रमण से बचाव के लिए करें ये दो काम

Thu, 28 Dec 2023 07:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 28 Dec 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
covid 19 cases in india latest update how to build immunity against coronavirus
कोरोना के कारण बढ़ती समस्याएं - फोटो : Pixabay

कोरोना एक बार फिर से देशभर में गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर उभर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से नए JN.1 वैरिएंट के कारण कोविड-19 के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के 702 नए मामले दर्ज किए गए, छह लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। गोवा, कर्नाटक, केरल सबसे प्रभावित राज्यों में से हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नए वैरिएंट से संक्रमितों में गंभीर रोग के मामले कम हैं, पर इस वैरिएंट की संक्रामकता दर अधिक बताई जा रही है, जिससे कम समय में अधिक लोगों में संक्रमण के प्रसार का खतरा हो सकता है।

फिलहाल, देश में संक्रमण की स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले करीब 10 दिनों से रोजाना औसतन 500-600 केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता है कि नए साल की छुट्टियों के दौरान संक्रमण में वृद्धि आ सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहना आवश्यक है।

covid 19 cases in india latest update how to build immunity against coronavirus
देश में बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन के कारण कोरोना संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोगों का जोखिम भले ही कम हो गया है, फिर भी बढ़ती संक्रामकता चिंता का विषय है। नए साल की छुट्टियों-जश्न के दौरान जब लोग एकत्रित होंगे तो वहां से संक्रमण बढ़ने की आशंका हो सकती है। ऐसे में सभी लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी बरतते रहना बहुत आवश्यक है।

इस संक्रामक रोग से बचाव के लिए दो बातों का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।

covid 19 cases in india latest update how to build immunity against coronavirus
कोरोना से करें बचाव - फोटो : Pixabay

1. मास्क जरूर पहनें

डॉक्टर कहते हैं, संक्रमण की रफ्तार को कम करने, इसके प्रसार को रोकने के लिए जरूरी है कि हम सभी एक बार फिर से मास्क पहनने की शुरुआत करें। वायरस को किसी आबादी में बढ़ने से रोकने के लिए मास्क पहनना सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है। भले ही आपका टीकाकरण हो गया हो, मास्क पहनना सभी के लिए जरूरी है।

जब भी आप भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाएं मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का एहतियातन पालन करते रहें। ये आपको और परिवार को कोरोना के खतरे से सुरक्षित रखने का तरीका हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 cases in india latest update how to build immunity against coronavirus
इम्युनिटी को बनाएं मजबूत - फोटो : Pixabay

इम्युनिटी बढ़ाने पर दें ध्यान

अब तक के रिपोर्ट्स में देखा गया है कि संक्रमण के कारण गंभीर रोगों के विकसित होने का खतरा उन्हीं लोगों में अधिक देखा जा रहा है जो पहले से या तो कोमोरबिडिटी का शिकार रहे हैं या फिर जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इसका मतलब है कि कोविड-19 की गंभीरता से बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाले उपाय करना बहुत आवश्यक है। आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करना, हर्बल टी-काढ़े का सेवन और नियमित व्यायाम-योग की आदत इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक हो सकती है।

विज्ञापन
covid 19 cases in india latest update how to build immunity against coronavirus
इम्युनिटी बढ़ाने के उपाय - फोटो : istock

इम्युनिटी बढ़ाने में आयुर्वेद की भूमिका

भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in के अनुसार इम्युनिटी बढ़ाने में आयुर्वेद की विशेष भूमिका हो सकती है। भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद में निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य देखभाल में भारी क्षमता है। कोविड महामारी के समय में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और बीमारी से निपटने में आयुर्वेदिक उपायों से विशेष लाभ पाया गया है। 

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को रातों-रात नहीं बढ़ाया जा सकता। दैनिक पौष्टि आहार, अच्छी दिनचर्या का इम्युनिटी के निर्माण में योगदान होता है। आहार में जड़ी-बूटियों, मसालों का सेवन बढ़ाएं, काढ़े का सेवन करें, इससे लाभ मिल सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed