फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: पोस्ट कोविड में नींद न आने से चिड़चिड़ापन की समस्या, इससे कैसे निपटें?

Wed, 07 Jul 2021 03:52 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 07 Jul 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India update post covid problems coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 43 हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं, जबकि 900 से अधिक मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। चूंकि देश में टीकाकरण अभियान तो तेजी से चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद रोजाना संक्रमण के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देशभर में 36 करोड़ 13 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। इस बीच संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल चार लाख 59 हजार से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं, यानी उनका इलाज चल रहा है। हालांकि कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों में कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जिसमें नींद न आना भी शामिल हैं। इस वजह से कई लोगों में चिड़चिड़ापन भी बढ़ गया है। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India update post covid problems coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज अलग-अलग कंपनी की लगवा सकते हैं? 

  • दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अभी हमारे देश में अलग-अलग कंपनी की वैक्सीन डोज देने की अनुमति नहीं है। ऐसे में जिस वैक्सीन की पहली डोज ली हो, उसकी ही दूसरी डोज भी लें। अगर दूसरी डोज मिलने में कुछ दिक्कत है, तो कुछ दिन इंतजार कर लें, वैक्सीन मिल जाएगी।' 
Coronavirus in India update post covid problems coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कुछ लोगों को लगता है कि कोवाक्सिन, कोविशील्ड के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है, क्या कहेंगी? 

  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'हमारे देश में जो भी वैक्सीन लगाई जा रही है, वो सभी सुरक्षित हैं। ऐसा सोचना कि कोई वैक्सीन प्रभावशाली नहीं है और यही वैक्सीन लगवाने के लिए इंतजार करना सही नहीं है, क्योंकि वैक्सीनेशन में देरी मुश्किल में डाल सकता है। वैक्सीनेशन जितना जल्दी होगा, संक्रमण के बाद होने वाले जोखिम की संभावना उतनी ही कम होगी। इसलिए जो भी वैक्सीन मिले, जाकर लगवाएं। हां, ये मानती हूं कि कोविशील्ड की वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार और शरीर में दर्द की खबरें आई हैं। लेकिन सभी वैक्सीन प्रभावी हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India update post covid problems coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

पोस्ट कोविड में नींद न आने से कई लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ गया है, इससे कैसे निपटें? 

  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'पोस्ट कोविड में नींद न आना एक तरह की एंग्जाइटी है। कोविड होने के बाद अक्सर व्यक्ति डर जाते हैं, भयभीत रहते हैं। वह सामाजिक, आर्थिक, भावनात्मक, कई पहलुओं पर परेशान होते हैं। ऐसे में कई लोगों को नींद न आना, थकान जैसे भी लक्षण आते हैं। अगर किसी को तनाव हो रहा है या परेशान हैं तो मनोरोग विशेषज्ञ से बात कर सकते हैं। सरकारी की ओर से कई नंबर भी जारी किए गए हैं। हालांकि अपनी सेहत पर ध्यान दें, कुछ दिन में सामान्य हो जाएंगे।'
विज्ञापन
Coronavirus in India update post covid problems coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना काल में बच्चे भी डिप्रेशन में जा रहे हैं, इसके क्या कारण हैं? 

  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'कोरोना काल में चाहे संक्रमित हों या नहीं, अपनी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यहां हमें केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक तौर पर भी हेल्दी (स्वस्थ) होना होगा, चाहे बुजुर्ग हों, व्यस्क हों या बच्चे हों। हालांकि अब के माहौल में 3-4 साल के बच्चों की भी ऑनलाइन क्लासेज हो रही हैं। ऐसे में उनकी फिजिकल एक्टीविटीज (शारीरिक गतिविधियां) कम हो रही हैं। इस वक्त परिवार की जिम्मेदारी है कि उनकी फिजिकल हेल्थ (शारीरिक स्वास्थ्य) पर ध्यान दें। बच्चों को दिनभर मोबाइल या टीवी देकर व्यस्त न रखें, बल्कि आपस में बात करें। उनके साथ ऑफलाइन गेम खेलें, पेंटिंग करवाएं। फिजिकली हेल्दी (शारीरिक रूप से स्वस्थ) होने पर भी बच्चे काफी हद तक तनाव से दूर रहते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed