दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं और वो भी काफी तेजी से, ताकि इस बीमारी को खत्म किया जा सके और लोग पहले जैसी जिंदगी जी सकें। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको लेकर एक बेहद ही डराने वाली बात कही है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण के बाद भी भविष्य में कोरोना वायरस का निरंतर प्रसार जारी रहेगा। उनका कहना है कि दुनिया को संभवत: 2021 तक इस वायरस से मुक्ति मिल जाने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपातकालीन स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइकल रयान ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरा मानना है कि दुनिया को इस वायरस के उन्मूलन या निराकरण की शुरुआत को टीकाकरण की सफलता का पैमाना नहीं मानना चाहिए। सफलता का पैमाना कोरोना वायरस को मारने, लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने और आर्थिक और सामाजिक जीवन को नष्ट करने की क्षमता को कम करना है।'
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. माइकल रयान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना के खिलाफ टीकाकरण से हम इस वायरस के प्रसार को रोकने के बिंदु तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए इसका प्रसार जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमें उस बिंदु तक पहुंचना होगा, जहां से इस वायरस को नियंत्रित किया जा सके।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इससे पहले हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने चेतावनी दी थी कि जिस तरह से वैक्सीन जल्दी और ज्यादा खुराक पाने की होड़ मची है, उससे हो सकता है कि दुनिया के गरीब देशों तक वैक्सीन जल्दी न पहुंचे और अगर ऐसा हुआ तो इस महामारी को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी देशों से अपील की है कि साल के पहले 100 दिनों के भीतर दुनिया के सभी स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को वैक्सीन दी जानी चाहिए।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के पांच वैक्सीन उत्पादकों से टीके की दो अरब खुराक लेकर सुरक्षित कर ली है। इसके अलावा संगठन को एक अरब और खुराक जल्द ही मिलने वाली है। टेड्रोस अधानोम का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन फरवरी से लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर देगा।