फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना संक्रमण के बाद लॉन्ग कोविड से उबरने में कितना समय लगता है? जानिए सबकुछ

Tue, 23 Feb 2021 03:12 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus What is long covid and how long does it take to recover
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

लॉन्ग कोविड एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लोग कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद भी सामान्य से अधिक समय तक उसके लक्षणों का अनुभव करते रहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि कुछ लोगों को कोविड-19 के दीर्घकालिक प्रभाव का अनुभव हो सकता है, चाहे उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हो या नहीं। इन दीर्घकालिक प्रभावों में थकान, श्वसन संबंधी लक्षण और तंत्रिका संबंधी लक्षण शामिल हो सकते हैं। कुछ शोध बताते हैं कि कोविड-19 के हल्के लक्षण वाले लोग आमतौर पर कोरोना संक्रमण होने के एक-दो हफ्ते के भीतर ठीक हो जाते हैं। वहीं इसके गंभीर मामलों में, रिकवरी में छह हफ्ते या उससे अधिक का समय लग सकता है। कुछ अन्य शोधकर्ता कहते हैं कि लॉन्ग कोविड के लक्षण दो महीने से अधिक समय तक रहते हैं। 

Coronavirus What is long covid and how long does it take to recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी द्वारा साल 2020 में किया गया एक सर्वे के मुताबिक, कोविड-19 के लक्षणों को खत्म होने और लोगों को स्वास्थ्य की अपनी सामान्य स्थिति में लौटने में हफ्तों लग सकते हैं। यह उनपर भी लागू होता है, जो युवा हैं, व्यस्क हैं और किसी भी तरह की चिकित्सा स्थिति से नहीं गुजरे हैं। इसके विपरीत, इन्फ्लूएंजा से पीड़ित अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके 90 फीसदी से अधिक लोग आमतौर पर दो हफ्ते के भीतर ठीक हो जाते हैं। 

Coronavirus What is long covid and how long does it take to recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों ने लॉन्ग कोविड का अनुभव किया है, लेकिन कोविड-19 के लक्षणों पर आधारित एक अध्ययन डेटा का सुझाव है कि कोरोना से पीड़ित 10 में से एक व्यक्ति तीन हफ्ते या उससे अधिक समय तक लक्षणों का अनुभव करते हैं। ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स के डेटा के भी कुछ ऐसे ही परिणाम मिले हैं। इसके मुताबिक, 10 में से एक व्यक्ति, जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उसमें 12 हफ्ते या उससे अधिक समय तक लक्षण रह सकते हैं। इसका मतलब है कि दुनियाभर में लॉन्ग कोविड के पांच मिलियन यानी 50 लाख से अधिक मामले हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus What is long covid and how long does it take to recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

इस साल के एक अध्ययन में पाया गया है कि चीन के वुहान में एक अस्पताल में कोविड-19 के तीन-चौथाई से अधिक मरीजों में अस्पताल से छुट्टी मिलने के छह महीने बाद भी कम से कम एक लक्षण जरूर था। यह इटली में पिछले साल किए गए अध्ययन की तरह ही है जिसमें पाया गया था कि कोविड-19 के कुल मरीजों में से 87.4 फीसदी ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के दो महीने बाद भी कम से कम एक लक्षण का अनुभव किया। 

विज्ञापन
Coronavirus What is long covid and how long does it take to recover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लॉन्ग कोविड के लक्षण 

सीडीसी ने लॉन्ग कोविड के कई लक्षणों के बारे में बताया है, जिसमें ये लक्षण सबसे आम हैं: 

  • थकान 
  • सांस लेने में कठिनाई 
  • खांसी 
  • जोड़ों में दर्द 
  • सीने में दर्द  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed