फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: ऐसा हुआ तो खत्म नहीं होगी कोरोना महामारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी

Tue, 19 Jan 2021 11:13 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 19 Jan 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine who chief Tedros Adhanom says Poor Countries Missing Out on Life Saving covid 19 Vaccines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि इस महामारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। हालांकि बहुत से देश ऐसे भी हैं, जिन्हें अब तक वैक्सीन नहीं मिली है, जिससे वहां पर महामारी के और फैलने का खतरा बरकरार है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने सोमवार को एक बयान में कहा है कि जिस तरह से कोरोना की वैक्सीन पाने के लिए होड़ मची है, इसमें दुनिया के गरीब देशों के पिछड़ने का डर है। उन्होंने कहा कि अमीर देशों और गरीब देशों के बीच असमानता की दीवार है और ये टीके के वितरण में बड़ी रुकावट साबित हो सकती है। 

Coronavirus vaccine who chief Tedros Adhanom says Poor Countries Missing Out on Life Saving covid 19 Vaccines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

टेड्रोस अधानोम ने अपने बयान में कहा, 'दुनियाभर की सरकारें अपने स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को पहले वैक्सीन देना चाहती हैं, ये अच्छी बात है, लेकिन ये बिल्कुल सही नहीं है कि अमीर देशों के युवाओं और स्वस्थ वयस्कों को टीका पहले मिल जाए और गरीब देशों के स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को ये नहीं मिले।  

Coronavirus vaccine who chief Tedros Adhanom says Poor Countries Missing Out on Life Saving covid 19 Vaccines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेड्रोस अधानोम ने बताया कि मौजूदा समय में कम से कम 49 अमीर देशों में लोगों को टीके की 3.9 करोड़ खुराक दी गई है, तो वहीं गरीब देशों में लोगों को टीके की महज 25 खुराक ही मिली हैं। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों को देखकर ही लगता है कि दुनिया नैतिक विफलता के कगार पर है और सबसे गरीब देशों के लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine who chief Tedros Adhanom says Poor Countries Missing Out on Life Saving covid 19 Vaccines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टेड्रोस अधानोम ने चेतावनी दी कि वैक्सीन जल्दी और ज्यादा खुराक पाने की होड़ में दुनिया के गरीब देशों के लोग खतरे में होंगे और इससे इस महामारी को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी देशों से अपील की है कि साल के पहले 100 दिनों के अंदर दुनिया के सभी स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को कोरोना का टीका दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine who chief Tedros Adhanom says Poor Countries Missing Out on Life Saving covid 19 Vaccines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

टेड्रोस अधानोम ने बताया कि पिछले कई महीनों से विश्व स्वास्थ्य संगठन सभी देशों में समान रूप से वैक्सीन पहुंचाने की कोशिश में लगा हुआ है। यहां तक कि संगठन ने दुनिया के पांच वैक्सीन उत्पादकों से टीके की दो अरब खुराक सुरक्षित भी कर ली है। इसके अलावा एक अरब और खुराक उसे मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन फरवरी से लोगों को टीका लगाना शुरू कर देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed