हाल के दिनों में कोरोना वैक्सीन को लेकर कई अच्छी खबरें सुनने को मिली हैं, जिसमें ब्रिटेन और अमेरिका में टीकाकरण भी शामिल है। हालांकि इन दोनों देशों में लोगों को फाइजर की वैक्सीन दी जा रही है, जिसे क्लिनिकल ट्रायल में 95 फीसदी तक कारगर पाया गया है। अब अमेरिकी बायोटेक कंपनी मॉडर्ना की वैक्सीन को लेकर भी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडर्ना का दावा है कि उसकी वैक्सीन बिना लक्षण वाले मरीजों पर भी असरदार है। कंपनी का कहना है कि उसकी वैक्सीन की पहली खुराक देते ही बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों पर असर होने लगता है।
Coronavirus Vaccine: बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों पर भी असरदार है यह वैक्सीन, जानें क्या होगी कीमत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 16 Dec 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन