फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: यहां कोरोना वायरस से पुरुषों की तुलना में महिलाओं की कम हो रहीं मौतें, विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा

Fri, 05 Mar 2021 03:45 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study found Covid 19 Kills Fewer African Women Than Men
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ समय पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा बड़ी संख्या में अपना शिकार बना रहा है और ऐसा दुनिया के कई देशों में देखने को मिला है। अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि अफ्रीका में कोविड-19 से महिलाओं की मौत पुरुषों की तुलना में कम होती है, लेकिन महामारी की वजह से प्रजनन सेवाओं तक सीमित पहुंच के कारण मातृ जटिलताओं के शिकार होने की संभावना अधिक है। गिनी, मॉरीशस और युगांडा सहित 28 अफ्रीकी देशों में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कोरोना वायरस संक्रमण और मौतों का अनुपात थोड़ा कम है। 

Coronavirus new study found Covid 19 Kills Fewer African Women Than Men
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल मिलाकर कोविड-19 के लगभग 41 फीसदी मामले महिलाओं के थे। हालांकि ये आंकड़े नाइजर में 31 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका में 57 फीसदी से अधिक थे। अफ्रीका के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय निदेशक मत्शिदिसो मोइती ने एक ऑनलाइन समाचार सम्मेलन में कहा, 'ज्यादातर देशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के कोविड-19 से मरने की संभावना कम है।' 

Coronavirus new study found Covid 19 Kills Fewer African Women Than Men
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हालांकि महामारी की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ा है और महिलाओं तक उचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। मोइती ने फरवरी और जुलाई 2020 के बीच डेटा के अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि करीब 10 देशों में मातृ मृत्यु दर में वृद्धि हुई है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study found Covid 19 Kills Fewer African Women Than Men
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चूंकि अफ्रीकी महाद्वीप में कोरोना महामारी के दस्तक देने से पहले से ही स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब थी और कोविड-19 के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के बाद तो हालात और भी बदतर हो गए। मोइती ने कहा कि उचित स्वास्थ्य न मिल पाने की वजब से अधिक महिलाओं को जोखिम भरे अनौपचारिक गर्भपात का सामना करना पड़ा। दरअसल, इसकी वजह ये भी थी कि अधिकतर अस्पताल कोरोना रोगियों को देखने और उनका इलाज करने में व्यस्त थे। हालांकि यह निर्धारित करने के लिए अभी और अधिक डेटा की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed