ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अब दुनिया के कई देशों में फैलने लगा है। भारत के अलावा अमेरिका में भी इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब न्यूयॉर्क में इस नए कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। यहां के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'न्यूयॉर्क की वाड्सवर्थ लैब ने साराटोगा काउंटी के कोरोना संक्रमित व्यक्ति में ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन के पहले मामले की पुष्टि की है।' इसमें हैरानी की बात ये है कि संक्रमित व्यक्ति के यात्रा इतिहास की कोई जानकारी नहीं मिली है।
Coronavirus: न्यूयॉर्क में मिला कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला, अमेरिका में अब तक 10 लोग संक्रमित
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन