{"_id":"5ff5bffd8ebc3e33fd28fb51","slug":"coronavirus-vaccine-in-pakistan-covid-19-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: पाकिस्तान में आखिर कोरोना वैक्सीन पर क्या हो रहा है? जानिए इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: पाकिस्तान में आखिर कोरोना वैक्सीन पर क्या हो रहा है? जानिए इसके बारे में सबकुछ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के कई देश कोरोना की वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे चुके हैं, जबकि कई देशों में तो टीकाकरण अभियान चल भी रहे हैं, जिसके तहत लाखों लोगों को टीका दिया जा चुका है। भारत ने भी दो-दो वैक्सीन को एक साथ मंजूरी दी है, लेकिन पाकिस्तान को अभी कोई भी वैक्सीन नहीं मिल सकी है। हालांकि पाकिस्तान के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी कि सरकार ने आपातकालीन उपयोग के लिए कोरोना वैक्सीन की खरीद संबंधी नियमों में ढील दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में टीके की खरीद के लिए सार्वजनिक खरीद नियामक प्राधिकरण (पीपीआरए) के नियमों में ढील देने का फैसला किया गया।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पाकिस्तान सरकार के फैसले के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए अब निविदा प्रक्रिया की कोई जरूरत नहीं होगी, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के पास पंजीकृत छह कंपनियों में से किसी भी कंपनी से खरीदी जा सकती है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'मंत्रिमंडल ने नागरिकों की जान बचाने और आपातकालीन इस्तेमाल के आधार पर वैक्सीन की खरीद को मंजूरी दी है जो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा खरीदी जाएगी।'
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने पिछले महीने वैक्सीन की खरीद के लिए 15 करोड़ डॉलर की राशि आवंटित की थी। साथ ही यह भी फैसला किया गया था कि पहले चरण में फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पहले ऐसा माना जा रहा था कि पाकिस्तान सरकार चीन की कोरोना वैक्सीन के भरोसे है, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया कि चीनी कोरोना वैक्सीन पर पाकिस्तान को भी भरोसा नहीं है। दरअसल, चीन की वैक्सीन के सिर्फ दो क्लीनिकल ट्रायल ही किए जा रहे हैं और उसमें भी सरकारी अधिकारियों को ही शामिल करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां के लोगों का मानना है कि चीन की वैक्सीन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 52 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 10,461 तक पहुंच गई है, जबकि 2,118 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक चार लाख 92 हजार से भी अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।