कोरोना महामारी से निपटने में भारत ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या घटकर अब महज 3.71 फीसदी रह गई है। संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और यह करीब तीन लाख 63 हजार रह गई है। हालांकि इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत तो पड़ेगी। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में भारत में भी वैक्सीन आ जाएगी, लेकिन इसके बाद भी कई सारे सवाल होंगे। जैसे- क्या वैक्सीन लगने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करना होगा और वैक्सीन लगने के बाद एंटीबाडीज बनने में कितना समय लगता है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इस सवालों के जवाब...
{"_id":"5fd325ce0f9e307a047caa59","slug":"coronavirus-vaccine-in-india-covid-vaccine-antibodies-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: वैक्सीन लगने के बाद एंटीबॉडीज बनने में कितना समय लगता है? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: वैक्सीन लगने के बाद एंटीबॉडीज बनने में कितना समय लगता है? विशेषज्ञ से जानें
Fri, 11 Dec 2020 01:39 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वैक्सीन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या सभी वैक्सीन एक ही सिद्धांत पर काम कर रही है?
- दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एन. एन. माथुर बताते हैं, 'सभी वैक्सीन अलग-अलग सिद्धांत पर तैयार की जा रही हैं। कोई प्रोटीन का तत्व लेकर बनाई जा रही है तो कोई न्यूक्लिक एसिड या स्पाइक प्रोटीन को लेकर बनाई जा रही है। हर एक को बनाने का तरीका अलग है। लेकिन अंतत: सभी का लक्ष्य कोरोना के संक्रमण को रोकना है।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन लगने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करना होगा?
- डॉ. एन. एन. माथुर कहते हैं, 'जी हां, वैक्सीन लगने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करते रहना है। हालांकि जब वैक्सीन आएगी, तब पता चल जाएगा कि वैक्सीन की क्षमता कितनी है। हालांकि वैक्सीन पर भी इस संबंध में जानकारी लिखी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लगने के बाद एंटीबाडीज बनने में कितना समय लगता है?
- डॉ. एन. एन. माथुर बताते हैं, 'अभी किसी भी वैक्सीन के संदर्भ में हम निश्चित तौर पर नहीं कह सकते हैं कि एंटीबॉडी कब तक बनेंगे और कितने दिन तक शरीर में रहेंगे। हम मान कर चल रहे हैं कि निर्धारित दो डोज लेने के एक साल तक संक्रमण नहीं होगा।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या जो लोग स्वस्थ हैं, उनको वैक्सीन नहीं दी जाएगी?
- डॉ. एन. एन. माथुर कहते हैं, 'यह जरूरी नहीं है कि हर एक व्यक्ति को वैक्सीन मिले। अगर एक निश्चित संख्या में लोगों को वैक्सीन मिल जाती है, तो काम बन जाता है। उससे संक्रमण फैलने का तरीका कम हो जाता है। चूंकि वैक्सीन के उत्पादन में समय लगेगा और एक साथ सभी को वैक्सीन देना संभव नहीं है, इसलिए प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को, वृद्ध लोगों को या फिर कोमोरबिडिटी के मरीजों को दी जाएगी।'