फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: क्या भारत की पूरी आबादी को वैक्सीन की जरूरत नहीं है? जानिए इसके बारे में सबकुछ

Mon, 07 Dec 2020 12:14 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 07 Dec 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे वैक्सीन को लेकर भी चर्चा बढ़ती जा रही है। एक अरब से ज्यादा की आबादी वाले इस देश में सभी को वैक्सीन मिल पाएगी या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। इसके अलावा टीकाकरण अभियान में आने वाली चुनौतियों को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस कांफ्रेस में यह कहकर सबको हैरान कर दिया था कि टीकाकरण सीमित जनसंख्या का किया जाएगा, सभी का नहीं। दरअसल, सरकार का मकसद वायरस की ट्रांसमिशन चेन को तोड़ना है, जिससे वायरस का प्रसार रूक जाए। 

Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव के मुताबिक, कोरोना की चपेट में आने की सबसे ज्यादा आशंका वाली आबादी को अगर टीका लगाकर कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके, तो हो सकता है कि देश की पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने की जरूरत न पड़े।' 

Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन का इस्तेमाल किस तरह से करना है, यह दो बातों पर निर्भर करता है। पहला वैक्सीन कितनी मात्रा में उपलब्ध है और दूसरा उसका उद्देश्य क्या है? डॉ. चंद्रकांत लहारिया के मुताबिक, अगर वैक्सीन सीमित मात्रा में उपलब्ध है और उसका उद्देश्य मृत्यु दर घटाना है तो पहले बुजुर्गों, पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोग और स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा अगर मान लें कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है तो पहले उन लोगों को वैक्सीन दी जाती है, जिन लोगों को संक्रमण होने का खतरा ज्यादा है या जिनसे संक्रमण ज्यादा फैलने का खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे भारत में मृत्यु दर काफी कम है, लेकिन संक्रमण तेजी से फैल रहा है, ऐसे में यहां सरकार ने पहले उन लोगों को वैक्सीन देने की बात कही है, जिन्हें खतरा ज्यादा है। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों को शामिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सभी लोगों तक वैक्सीन पहुंचाना है एक बड़ी चुनौती 

सरकार ने वैसे जुलाई तक करोड़ों लोगों के टीकाकरण की बात कही है, लेकिन सभी लोगों तक वैक्सीन पहुंचाना एक बड़ी चुनौती होगी। इसमें वैक्सीन के भंडारण से लेकर वितरण तक में दिक्कत होगी। हालांकि भंडारण के लिए जगह-जगह शीतगृह बनाए जा रहे हैं। बिहार में तो वैक्सीन के भंडारण के लिए 674 शीतगृह तैयार भी कर लिए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि इऩमें एक बार में एक करोड़ 37 लाख दवा की शीशियां रखी जा सकती हैं। उसके बाद इनका वितरण किया जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed