फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुलसी के पत्तों से होंगी कई बीमारियां दूर, जाने इसके कई फायदे

Sun, 13 Dec 2020 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 13 Dec 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Basil leaves benefits for health
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

हम जब किसी के भी घर पर जाते हैं तो हमें लगभग एक चीज कॉमन देखने को मिल जाती है, और वो है तुलसी का पौधा। लोग अपने-अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाते हैं और साथ ही उसके सामने दीया वगैरह जलाकर उसकी पूजा भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि, इंसानी शरीर के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। लंबे समय से तुलसी का उपयोग आयुर्वेदिक की दवाइयां बनाने में किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि तुलसी के कुछ खास फायदों के बारे में।

Basil leaves benefits for health
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

तुलसी जल जरूर पिएं

पानी हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। हम अगर पानी पीना छोड़ दें तो हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन अगर आप इसी पानी में तुलसी के पत्ते मिलाकर पीते हैं, तो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में तुलसी के पत्ते काफी मदद कर सकते हैं।

Basil leaves benefits for health
तुलसी की खेती - फोटो : सोशल मीडिया

आपको करना ये है कि गैस पर एक पैन के अंदर अपने पीने के अनुसार पानी को गर्म करें, और उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डाल दें। इसके बाद इस पानी को दिन में एक या दो बार पिएं। इससे आपका शरीर भी काफी हेल्दी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basil leaves benefits for health
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

तुलसी की पत्तियां चबाएं

मौसम बदलते ही बीमारी होना, सर्दी और खांसी होना तो आम बात है। ऐसे में हम डॉक्टर के पास जाकर कई तरह की दवाइंया लाते हैं, लेकिन कई बार ये दवाइंया भी अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती। ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं, लेकिन तुलसी के पत्ते आपकी इसमें काफी मदद कर सकते हैं। तुलसी में यूजेनॉल मौजूद होते हैं जो सर्दी, खांसी में काफी मदद करता है। इसलिए आपको रोज नियमित रूप में तुलसी के पत्तों को मुंह में रखकर चबाना चाहिए। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
Basil leaves benefits for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तुलसी की चाय देगी फायदा

आमतौर पर हम भारतीय चाय पीने के काफी शौकीन होते हैं, ऐसे में दिनभर में तीन-चार चाय होना तो आम बात हो जाती है। लेकिन अगर हम अपनी चाय में तुलसी के पत्तों का उपयोग करने लगें, तो ये चाय हमें काफी फायदा भी दे सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed