दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहे हैं, जिसमें ब्रिटेन, अमेरिका और भारत समेत इस्रायल भी शामिल है। लोगों को टीका देने की इस रेस में इस्रायल सबसे आगे चल रहा है और माना जा रहा है कि इस्रायल जल्द ही 100 फीसदी आबादी का टीकाकरण करने वाला दुनिया का पहला देश बन सकता है। यहां की 82 फीसदी आबादी यानी करीब 40 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। बीते बुधवार को विश्व आर्थिक मंच के ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन के एक विशेष संबोधन में इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये जानकारी दी।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि टीकाकरण और वायरस के म्यूटेशन के बीच एक दौड़ चल रही है और हमें जोखिम वाले लोगों के टीकाकरण के लिए उतनी ही तेजी से दौड़ना होगा। उन्होंने कहा कि चूंकि हम 82 फीसदी आबादी का टीकाकरण कर चुके हैं, लेकिन यह काफी नहीं है। हमें देश की कम से कम 95 फीसदी आबादी को टीका लगाना होगा।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चूंकि देश की आबादी के हिसाब से टीका देने के मामले में इस्रायल दुनिया में सबसे आगे जरूर है, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों को टीका देने के मामले में अमेरिका शीर्ष स्थान पर है। यहां अब तक दो करोड़ 44 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में दो करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। भारत की अगर बात करें तो यहां अब तक 29 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
और किन-किन देशों में चल रहा है टीकाकरण?
- ब्रिटेन, अमेरिका, भारत और इस्रायल के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सर्बिया, माल्टा, आइसलैंड, डेनमार्क, आयरलैंड, स्लोवेनिया, रोमानिया, स्पेन, पुर्तगाल, लिथुआनिया, इटली, पोलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, कनाडा, स्विट्जरलैंड, चेक रिपब्लिक, ग्रीस, बेल्जियम, स्लोवाकिया, तुर्की, सिंगापुर, हंगरी, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, क्रोएशिया, फ्रांस, नॉर्वे, साइप्रस, नीदरलैंड, सऊदी अरब, ओमान, अर्जेंटीना, ब्राजील, रूस, मेक्सिको, बुल्गारिया, चिली, इंडोनेशिया, कुवैत और म्यांमार आदि देशों में भी कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहे हैं। आबादी के हिसाब से टीका लगाने के मामले में इस्रायल के बाद दूसरे स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात है, जहां 27 फीसदी से अधिक आबादी को टीका लगाया जा चुका है।