कोरोना मरीजों की संख्या में भले ही रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि हो रही है, लेकिन इस बीच टीकाकरण अभियान भी काफी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 25 लाख 56 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। अब तक 14 करोड़ 78 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। एक मई से टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू हो रहा है, जिसमें अब 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। ऐसे में टीकाकरण और टीके को लेकर कुछ बातें जान लेनी बहुत जरूरी हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन के बारे में कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"608921788ebc3ebcc5436f88","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-update-covid-19-vaccine-covishield-covaxin-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: कोविशील्ड या कोवैक्सीन, कौन बेहतर? ऐसी समस्या हो तो न लगवाएं टीका","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: कोविशील्ड या कोवैक्सीन, कौन बेहतर? ऐसी समस्या हो तो न लगवाएं टीका
Wed, 28 Apr 2021 02:35 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए क्या कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं?
- दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'इस समय जिस रफ्तार से केस बढ़ रहे हैं, उसमें संक्रमण की चेन तोड़ना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए सुरक्षित दूरी, मास्क और हाथों को धोते रहना है। किसी भी सोशल गैदरिंग (सामाजिक जमावड़ा) से दूर रहना है। ये चीजें पिछले एक साल से कही जा रही हैं, लेकिन कहीं न कहीं लोग इसे भूल गए हैं। लेकिन अब अगर लापरवाही करेंगे तो स्थिति गंभीर हो सकती है। दूसरी अहम चीज है वैक्सीन। वैक्सीन से न सिर्फ हम खुद को सुरक्षित रखते हैं बल्कि संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद करेंगे।'
कोरोना टीकाकरण पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
एक मई से होने वाले टीकाकरण के लिए लोगों को क्या सलाह है?
- डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'इसके लिए सबसे अच्छा रहेगा कि आप पहले से रजिस्ट्रेशन करा कर जाएं, ताकि सेंटर पर भीड़ से बच सकें। सेंटर पर जाने पर भी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के उपाय) का पालन करें। लेकिन अगर बुखार हो, खांसी हो या किसी तरह की समस्या हो तो ठीक होने के बाद वैक्सीन लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोविशील्ड और कोवैक्सीन में से कौन सी अच्छी है?
- डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'दोनों ही वैक्सीन कोरोना के खिलाफ प्रभावी हैं। कोई इसे 70 प्रतिशत, कोई 80 या 90 प्रतिशत तक प्रभावी बताते हैं। लेकिन कोई भी वैक्सीन 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं है। ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी जो दूसरी बीमारी के लिए वैक्सीन लगाते रहे हैं, वो भी 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं रही हैं। इसलिए ये कहना कि कौन सी अच्छी है, ज्यादा प्रभावी है, मुश्किल है और ऐसा कुछ नहीं है। सेंटर पर जो भी वैक्सीन दी जाती है, उसे लगवा सकते हैं।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना होने पर लोग घबरा रहे हैं, क्या कहेंगी?
- डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'ऐसी बातों को सुनकर परेशान न हों, क्योंकि अगर किसी को वैक्सीन लगने के बाद भी कोरोना होता है तो उम्मीद है कि उनमें गंभीरता कम होगी। ऐसे कई मामले हमारे देश में भी आए हैं। इसलिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है।'