फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: टीका लगवाने के बाद क्या ऑफिस में काम कर सकते हैं? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ

Fri, 19 Mar 2021 10:56 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine question answer coronavirus cases
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। सरकार ने कहा है कि देश के पांच राज्यों (महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु) में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण के कुल नए मामलों में से 79 फीसदी इन्हीं राज्यों में हैं। मंत्रालय के मुताबिक, हालांकि अब तक एक करोड़ दस लाख से अधिक मरीज संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। इस बीच देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। अब तक तीन करोड़ 71 लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना संक्रमण और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine question answer coronavirus cases
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना की वर्तमान स्थिति को कैसे देखते हैं? 

  • जयपुर स्थित सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमन शर्मा कहते हैं, 'पिछले कुछ सप्ताह में भारत के कुछ राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। लेकिन ये पहले से ही पता था कि लापरवाही बरतेंगे तो केस बढ़ेंगे। इसलिए ही लोगों को कहा जा रहा था कि भले ही केस कम हो रहे हों, लेकिन मास्क लगाना है, हाथ सैनिटाइज करना है और भीड़ में नहीं जाना है। लेकिन कहीं न कहीं लोगों से लापरवाही हुई है। इसलिए आज कई राज्यों में तो केस काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं।' 
Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine question answer coronavirus cases
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन लगवाने के बाद क्या ऑफिस में काम या जो भी दिनचर्या है कर सकते हैं? 

  • डॉ. रमन शर्मा कहते हैं, 'मुझे पहले दिन यानी 16 जनवरी को ही वैक्सीन लगी थी, अब मुझे दूसरी डोज भी लग चुकी है। मेरे सहायक डॉक्टर ने ही वैक्सीन लगाई। इतना ही नहीं, वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद तक अपना काम किया। अस्पताल में मरीजों को देखा, वैक्सीन लगवाने से पहले भी मरीजों को देखा। अगले दिन सुबह टहलने भी गया। मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। हां, कई बार लोगों को शरीर में दर्द या बुखार हो जाता है, वो भी कुछ घंटे के लिए तो परेशान नहीं हों। आप उस दिन आराम कर सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine question answer coronavirus cases
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद दूसरे शहर या राज्य जाना पड़ा तो क्या दूसरी डोज वहां लग सकती है? 

  • डॉ. रमन शर्मा कहते हैं, 'जी हां, अब ये व्यवस्था बना दी गई है कि दूसरी डोज कहीं भी दूसरे सेंटर पर लगवा सकते हैं। ये भी महत्वपूर्ण है कि वैक्सीन भी वही लगेगी, जिस कंपनी की पहली डोज लगी थी, यानी कोविशील्ड की पहली डोज है तो दूसरी भी उसी की लगेगी। इसके लिए पहली डोज के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है, जिस पर पूरी जानकारी लिखी रहती है। उसे लेकर दूसरे सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।' 
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India latest update covid 19 vaccine question answer coronavirus cases
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

छात्रों की परीक्षा आ रही है उन्हें वैक्सीन कब दी जाएगी? 

  • अभी छात्रों को वैक्सीन देने का नंबर नहीं आया है। हां जो भी मेडिकल के छात्र हैं और मरीजों के संपर्क में आते हैं, उन्हें वैक्सीन दी जा चुकी है। जहां तक छात्रों की परीक्षा की बात है तो तय गाइडलाइन के अनुसार, सुरक्षित दूरी आदि के साथ परीक्षा कराई जाएगी और जब उनके टीकाकरण के लिए गाइ़डलाइन आएगी तो सरकार की ओर से सूचना दी जाएगी।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed