{"_id":"60509e9dc7c7cb3bd4063e7c","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-covid-19-vaccine-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत 72 देशों को दे रहा है कोरोना वैक्सीन, पर देश की मांग कब होगी पूरी?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
भारत 72 देशों को दे रहा है कोरोना वैक्सीन, पर देश की मांग कब होगी पूरी?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में अब तक कुल तीन करोड़ 29 लाख 47 हजार कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। बीते सोमवार को देश में तीस लाख 39 हजार से अधिक टीके लगाए गए, जो एक दिन में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड है। इसके साथ-साथ भारत अन्य कई देशों को भी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि भारत इस समय दुनिया के 72 देशों को कोरोना वैक्सीन आपूर्ति कर रहा है और इस वजह से भारत की हर तरफ तारीफ हो रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू जरूरत के लिए भी कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत अपनी जरूरत की वैक्सीन सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराने के साथ-साथ दुनिया के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुरूप ही देश में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भारतीयों को पहले वैक्सीन लगाए जाने के विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जवाब देते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अन्य देशों को कोरोना के टीकों का निर्यात भारतीय नागरिकों के हितों को नजरअंदाज करके नहीं किया जा रहा है। दरअसल, एक अरब से अधिक की आबादी वाले देश में अब तक तीन करोड़ के करीब ही लोगों को टीका लगाया गया है। ऐसे में कई लोग इसपर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर देश के सभी लोगों को वैक्सीन कब तक मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
हालांकि देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, जो चिंताएं बढ़ा रहे हैं। अब तक एक करोड़ 14 लाख से अधिक लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 24 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस बीच देश में स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर अब 96.65 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों में 20 हजार से अधिक मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक देश में एक करोड़ 10 लाख से अधिक लोग महामारी से ठीक हुए हैं। फिलहाल देशभर में सक्रिय मामलों की कुल संख्या दो लाख 23 हजार से अधिक है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।