फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दवा पर टिकी दुनिया की उम्मीद, क्या कोरोना से जंग में 'संजीवनी' साबित होगी रेमडेसिविर?

Sat, 02 May 2020 12:31 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 02 May 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates us issue emergency approval for remdesivir for covid19 treatment
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixa

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर की भूमिका अहम बताई जा रही है। क्लिनिकल ट्रायल के तीसरे फेज में इस दवा के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद दुनिया की निगाहें अब इस दवा पर टिक गई हैं। अमेरिका के एफडीए यानी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोरोना महामारी के इलाज में आपातकालीन स्थिति में दवा का प्रयोग करने की अनुमति दे दी है। एफडीए प्रमुख स्टेफन हान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए एक दवा कंपनी को आपूर्ति की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकृत भी कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस दवा से बहुत उम्मीद है। और केवल अमेरिका ही नहीं, इस महामारी से जूझ रहे कई देशों को एक उम्मीद की किरण दिखी है। अब सवाल यही है कि क्या रेमडेसिविर दवा कोरोना के खिलाफ 'संजीवनी' साबित होगी!

Coronavirus updates us issue emergency approval for remdesivir for covid19 treatment
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

इबोला के इलाज में हुई थी कारगर 
रेमडेसिविर एक एंटी वायरल दवा है, जिसे इबोला के इलाज के लिए बनाया गया था। इसे अमेरिकी फार्मास्युटिकल गिलीड साइंसेज ने बनाया है। बीते फरवरी में यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिसीज ने इस दवा का कोविड-19 के इलाज के लिए ट्रायल करने की बात कही थी। सार्स और मर्स जैसे वायरस के खिलाफ एनिमल टेस्टिंग में भी इस दवा ने बेहतर परिणाम दिए थे। 

Coronavirus updates us issue emergency approval for remdesivir for covid19 treatment
शोध (फाइल फोटो)

रेमडेसिविर के क्लिनिकल ट्रायल के बाद यह बात सामने आई है कि इस दवा ने कोरोना मरीजों की स्थिति में सुधार होने के समय को पांच दिन कम कर दिया है। इसका मतलब है कि कोरोना के मरीज की रिकवरी अब अपेक्षाकृत पांच दिन पहले होने लगती है। अमेरिका में कोरोना के इलाज में इस दवा का ट्रायल करनें वाली दवा कंपनी के सीईओ डेनियल ओ डे ने दवा की आपूर्ति को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने अमेरिकी सरकार के साथ मिलकर सकारात्मक सहभागिता की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus updates us issue emergency approval for remdesivir for covid19 treatment
शोध (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

दवा कंपनी ने इस ट्रायल में करीब 1000 कोरोना मरीजों को शामिल किया था। इन मरीजों को दो समूह में अलग कर रेमेडेसिविर और प्लेसिबो दी गई। अध्ययन के दौरान पता चला कि रेमडेसिविर वाले मरीज, प्लेसीबो वाले मरीजों की तुलना में जल्दी से ठीक हो गए। जिन मरीजों को रेमडेसिविर दी गई, उनकी रिकवरी 31 फीसदी तेजी से हुई। इस बारे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिसीज के निदेशक एंथोनी फॉसी का कहना है कि 100 फीसदी सुधार की जगह 31 फीसदी तेजी से सुधार बहुत बेहतर परिणाम नहीं है, लेकिन यह अहम है। कम से कम यह तो साबित हो ही रहा कि यह दवा इस वायरस को रोक सकती है।

विज्ञापन
Coronavirus updates us issue emergency approval for remdesivir for covid19 treatment
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन में क्लिनिकल प्रोफेसर और अग्रणी शोधकर्ता अरुणा सुब्रह्मण्यन के मुताबिक इस दवा के तत्कालीन परिणाम उत्साह बढ़ाने वाले हैं। जिन मरीजों ने रेमडेसिविर दवा का पांच दिन तक सेवन किया, उनकी हालत में 10 दिन तक दवा का सेवन करने वालों की तरह ही सुधार हुआ। प्रो. अरुणा के मुताबिक ट्रायल के परिणाम अगर सुरक्षित और प्रभावी साबित होते हैं कि यह समझने में मदद मिलेगी कि इलाज में इस दवा का किस तरह प्रयोग किया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed