फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ और मजबूत, तो भूलकर भी न करें इन पांच चीजों का सेवन

Tue, 27 Apr 2021 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 Apr 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update To keep the lungs healthy and strong do not forget to consume these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ प्रिया पाण्डेय


आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अस्पतालों में बेड नहीं हैं, और मरीजों के परिजन ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे में अगर हमें इस कोरोना से बचकर रहना है तो हमें अपने शरीर को हेल्दी रखने की जरूरत है, जिसके लिए हमारे फेफड़ों का सही ढंग से काम करना बेहद जरूरी है। कोरोना हमारे फेफड़ों पर ही अटैक करता है, इसलिए हमें अपने फेफड़ों का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका हमें इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

coronavirus update To keep the lungs healthy and strong do not forget to consume these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अल्कोहल

  • अल्कोहल वैसे भी हमारे शरीर को नुकसान देती है। ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से इसका बुरा असर हमारे फेफड़ों और लिवर पर पड़ता है। अगर आप पहले से फेफड़े की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपको अल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए।
coronavirus update To keep the lungs healthy and strong do not forget to consume these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा नमक

  • नमक हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है, लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते हैं, तो ये आपके फेफड़ों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। हाई सोडियम डाइट के कारण लोगों में अस्थमा के लक्षण तक नजर आने लगते हैं। इसलिए हमें अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update To keep the lungs healthy and strong do not forget to consume these five things
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स

तला हुआ खाना

  • फ्राइड फूड्स यानी तला हुआ खाना, हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इनका ज्यादा सेवन करने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही मोटापा भी बढ़ता है, जिसकी वजह से इसका बुरा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। इसलिए हमें तला हुए खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
coronavirus update To keep the lungs healthy and strong do not forget to consume these five things
सॉफ्ट ड्रिंक - फोटो : Pixabay

सॉफ्ट ड्रिंक

  • अगर आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको विभिन्न तरीके की सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए और अगर आप सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं, तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में शुगर होती है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में पांच से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करता है, तो उसे जल्द ही ब्रोंकाइटिस की समस्या से भी जूझना पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed