{"_id":"60fe6d558ebc3e66ee0c5470","slug":"coronavirus-update-these-five-symptoms-can-be-seen-after-getting-the-corona-vaccine-these-are-the-methods-of-prevention","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: वैक्सीन लगवाने के बाद अगर दिखें ये पांच लक्षण, तो हो सकते हैं संक्रमित, जानें बचाव के तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना अलर्ट: वैक्सीन लगवाने के बाद अगर दिखें ये पांच लक्षण, तो हो सकते हैं संक्रमित, जानें बचाव के तरीके
लगभग पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी अपना विकराल रूप दिखा चुकी है। चीन से सामने आया ये वायरस धीरे-धीरे करके लगभग सभी देशों में पहुंचा और हालात बेहद गंभीर हो गए। भारत में तो वायरस की दूसरी लहर ने जमकर कहर बरपाया। ऐसे में भारत सरकार अब तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चला रही है, ताकि सभी लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके। वहीं, लोग भी इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन ये भी देखा जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी कई लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसमें कई लोग अपनी लापरवाही की वजह से भी संक्रमित हो रहे हैंं। तो चलिए आपको इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में बताते हैं, जो आपके काफी काम आ सकते हैं।
2 of 7
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी बड़ी ही गंभीर बीमारी है। ऐसा नहीं कि वैक्सीन लगवाने के बाद आप संक्रमित नहीं हो सकते हैं। टीका लगवाने के बाद आप वायरस का शिकार हो सकते हैं, लेकिन ये जान जाने जैसे जोखिम को काफी कम कर देता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप कोरोना वैक्सीन न लगवाएं। हर किसी को अपनी बारी आने पर ये लगवानी चाहिए। ऐसे में कुछ लक्षण हैं, जो आपको बता सकते हैं कि आप कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
टीका लगवाने के बाद नजर आ सकते हैं ये लक्षण:-
-नाक का बहना
-गले में खराश
-गंध न आना
-सिरदर्द होना
-छींक आना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नहीं लगवाया है टीका और हो चुके हैं संक्रमित, तो दिख सकते हैं ये लक्षण:-
-सिरदर्द
-गले में खराश
-नाक का बहना
-लगातार खांसी होना
-सूंघने में कमी होना
-बुखार आना आदि।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऐसे कर सकते हैं खुद का बचाव:-
-वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में भी आपको मास्क जरूर पहनकर रखना है, क्योंकि कोरोना वायरस अब भी हमारे बीच में है।
-लोगों से मिलना-जुलना कम करें। जितना हो सके घर पर ही रहें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।