डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
ये बात किसी से छुपी नहीं कि भारत में कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने किस कदर कहर बरपाया। लोग संक्रमित हुए और काफी लोगों की जान भी ये वायरस ले रहा है। वहीं, कोरोना के केस भले ही मौजूदा समय में कम हैं, लेकिन ये वायरस अब भी हमारे बीच मौजूद है। वहीं, विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर आने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं। ऐसे में हर किसी को कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो पूरी तरह कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं और कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में तीसरी लहर काफी घातक हो सकती है। तो चलिए आपको उन गलतियों के बारे में बताते हैं जो लोग कर रहे हैं, लेकिन आपको इन गलतियों को नहीं करना है।
2 of 6
कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें
- फोटो : पेक्सेल्स
मास्क न पहनना
- अगर आप मास्क नहीं पहन रहे हैं या मास्क को गले में लटाकर घूम रहे हैं, तो आप गलत कर रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए हर किसी को मास्क पहनना चाहिए। किसी से मिलते समय, घर से बाहर जाते समय आदि आपको मास्क पहनकर रखना चाहिए। सर्जिकल, कपड़े वाला और एन95 मास्क आप पहन सकते हैं और साथ ही समय-समय पर आपको मास्क को बदल लेना चाहिए।
3 of 6
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक दूरी का पालन न करना
- हमें कोरोना की तीसरी लहर से खुद को बचाना है, अपनो को बचाना है तो हमें सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। दुकानों में, मॉल में, दफ्तर में, सार्वजनिक वाहनों में, मेट्रो में आदि जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। लेकिन लोग इसमें लापरवाही बरत रहे हैं, जिसे आपको सुधारना चाहिए।
4 of 6
कोरोना से बचने के लिए हाथ की सफाई बेहद जरूरी
- फोटो : Pixabay
हाथों की सफाई न करना
- आपको अपने हाथों को साफ करके रखना चाहिए। कई लोग अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन की मदद से साफ नहीं करते हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। हम कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ सैनिटाइजर रखें, घर आने के बाद हाथों को सैनिटाइज करें। वहीं, अगर आप दफ्तर या कहीं बाहर से घर पर आ रहे हैं तो आप स्नान भी कर सकते हैं।
5 of 6
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बेवजह घर से बाहर जाना
- कई लोग अब भी घर पर नहीं रह रहे हैं। कुछ लोग तो बिना मास्क लगाएं बेवजह घर से बाहर घूमने जा रहे हैं, ऐसे में इनके संक्रमित होने का खतरा काफी ज्यादा है। वहीं, जो लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए गए हैं, वहां भी लोगों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर को बढ़ाना देने में ये लोग योगदान दे सकते हैं। इसलिए बेवजह घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।