डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया समेत भारत के लोगों को भी काफी परेशान किया। दूसरी लहर ने तो भारत के हेल्थ सिस्टम को हिलाकर रख दिया। अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत ने तो मासूम लोगों की जान तक ले ली थी। हालांकि, मौजूदा स्थिति पहले से बेहतर नजर आ रही है, और अब कोरोना के केस धीरे-धीरे घटते हुए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच ब्लैक फंगस का कहर जारी है। कई राज्य पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर चुके हैं। ब्लैक फंगस के कुछ शुरुआती लक्षण हैं, जिनकी शुरू में ही पहचान करके इस बीमारी के इलाज में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी दिक्कतें हैं, जो आपको ब्लैक फंगस होने के बारे में शुरुआत में ही बता देती हैं और आपको ऐसे में क्या कदम सबसे पहले उठाना चाहिए।