फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव: क्या आपके घर में हैं ये 5 मेडिकल डिवाइस, आज ही रखें

Thu, 10 Jun 2021 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Jun 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update Keep these five medical devices in your home during the Corona period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से आई, और इसने काफी ज्यादा संख्या में लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया। हालांकि, अब कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे नीचे की और गिरती हुई नजर आ रही है और लाखों में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या अब हजारों में आ रही है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि कोरोना वायरस हमारे बीच से जा चुका है और हम बिना डरे पहले जैसी जिंदगी जी पाएं। बल्कि हमें कोरोना नियमों का अभी भी बड़ी सख्ती से पालन करना चाहिए, क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञ पहले ही आगाह कर चुके हैं। वहीं, कोरोना के साथ-साथ कई ऐसी गंभीर बीमरियां हैं, जिनसे ग्रसित लोगों को इलाज न मिलने की वजह से अपनी जान तक गंवानी पड सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ मेडिकल डिवाइस यानी चिकित्सीय उपकरण के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको घर पर रखना चाहिए।

Coronavirus update Keep these five medical devices in your home during the Corona period
थर्मामीटर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

थर्मामीटर

  • घर में थर्मामीटर का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि नॉर्मल बुखार हो, कोरोना हो, डेंगू हो आदि। इन सभी बीमारियों में शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है, और इसे जांचने के लिए हमें थर्मामीटर की जरूरत होती है। तेज बुखार हमें और भी कई अन्य बीमारियों की चपेट में ला सकता है। इसलिए घर पर थर्मामीटर होने से आप अपने बुखार को नाप सकते हैं, और जब भी 100 से ऊपर बुखार दिखे तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Coronavirus update Keep these five medical devices in your home during the Corona period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर मशीन

  • ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है, जिसका बढ़ना और घटना दोनों ही मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक तक का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आपके घर में किसी को ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आपको अपने घर पर ब्लड प्रेशर मशीन जरूर रखनी चाहिए। वहीं, समय-समय पर इसकी जांच करते रहना चाहिए और ब्लड प्रेशर को 120/80 के आसपास होना चाहिए। इससे ज्यादा या कम होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update Keep these five medical devices in your home during the Corona period
oximeter - फोटो : istock

ऑक्सीमीटर

  • कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद मरीज का ऑक्सीजन लेवल तेजी से कम होने लगता है। ऐसे में उसे अस्पताल भर्ती करवाना पड़ता है। लेकिन अगर हमारे घर में ऑक्सीमीटर न हो, तो कई बार हमें मरीज की इस दिक्कत के बारे में नहीं पता चल पाता जिसके कारण गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए घर पर ऑक्सीमीटर रखना चाहिए, और अगर मरीज का ऑक्सीजन लेवल 94 से कम हो तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Coronavirus update Keep these five medical devices in your home during the Corona period
घर पर नेब्यूलाइजर मशीन का होना भी जरूरी है - फोटो : istock

नेब्यूलाइजर

  • आज के समय में काफी लोग अस्थमा या फिर फेफड़ों की समस्या से ग्रसित हैं। इसलिए ऐसे लोगों के घर पर नेब्यूलाइजर मशीन का होना भी जरूरी है। फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतों में सूजन व सांस लेने में हो रही समस्या को कम करने के लिए नेब्यूलाइजर के इस्तेमाल से दवाई ली जाती है। वहीं, ये पांच-दस मिनट में फेफड़ों तक आराम पहुंचाने वाली दवाई पहुंचा देता है। इसलिए इसका घर पर होना जरूरी माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed