प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में खुद को फिट रखना काफी बड़ा चैलेंज है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी ने तो हर किसी को अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंताजनक बना दिया है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने भारत में जमकर कहर मचाया। ऐसे में जहां एक तरफ लोग संक्रमित हुए, तो इस वायरस ने लोगों की जान भी ली। ऐसे में इस महामारी ने लोगों को अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने पर मजबूर किया, क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए ये कोरोना वायरस घातक साबित हो सकता है। ऐसे में लोग इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए काफी तरीके अजमा रहे हैं। लेकिन हम आपको हल्दी-नींबू से बने पानी के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
क्या-क्या चाहिए?
- इस हल्दी-नींबू पानी को तैयार करने के लिए आपको छोटी ताजी हल्दी की जड़ें, एक छोटा अदरक, एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, एक छोटा चम्मच काला नमक, दो चम्मच काली मिर्च के, दो बड़े चम्मच शहद के, दो चम्मच गुलाबी नमक और चार बड़े नींबू चाहिए। इन सब चीजों से मिलकर ही आपका हल्दी-नींबू पानी तैयार होगा।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
ऐसे होगा तैयार
- आपको हल्दी, अदरक, जीरा, काला नमक, काली मिर्च, गुलाबी नमक, नींबू और शहद को एक बर्तन में रख लेना है। इसके बाद इन सभी को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें, जिसके बाद ये तैयार हो जाएगा। फिर आप इसे हल्का ठंडा करके या फिर ऐसे ही इसका सेवन कर सकते हैं।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हल्दी से मिलेंगे ये फायदे
- हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या में राहत देने का काम करते हैं। वहीं, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरिया और एंटीफंगल तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नींबू भी है लाभकारी
- वहीं, नींबू में जिंक, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोज और वसा जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा नींबू में विटामिन-सी की भी काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए नींबू शरीर की इम्यूनिटी की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट का काम भी करता है।