फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में करना है इम्यून सिस्टम मजबूत, तो हल्दी-नींबू पानी का कर सकते हैं सेवन, और भी हैं इसके फायदे

Tue, 22 Jun 2021 01:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Jun 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update Immune system will be strengthened by the consumption of turmeric lemon water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में खुद को फिट रखना काफी बड़ा चैलेंज है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी ने तो हर किसी को अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंताजनक बना दिया है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने भारत में जमकर कहर मचाया। ऐसे में जहां एक तरफ लोग संक्रमित हुए, तो इस वायरस ने लोगों की जान भी ली। ऐसे में इस महामारी ने लोगों को अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने पर मजबूर किया, क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए ये कोरोना वायरस घातक साबित हो सकता है। ऐसे में लोग इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए काफी तरीके अजमा रहे हैं। लेकिन हम आपको हल्दी-नींबू से बने पानी के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Coronavirus update Immune system will be strengthened by the consumption of turmeric lemon water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या-क्या चाहिए?

  • इस हल्दी-नींबू पानी को तैयार करने के लिए आपको छोटी ताजी हल्दी की जड़ें, एक छोटा अदरक, एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, एक छोटा चम्मच काला नमक, दो चम्मच काली मिर्च के, दो बड़े चम्मच शहद के, दो चम्मच गुलाबी नमक और चार बड़े नींबू चाहिए। इन सब चीजों से मिलकर ही आपका हल्दी-नींबू पानी तैयार होगा।
Coronavirus update Immune system will be strengthened by the consumption of turmeric lemon water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ऐसे होगा तैयार

  • आपको हल्दी, अदरक, जीरा, काला नमक, काली मिर्च, गुलाबी नमक, नींबू और शहद को एक बर्तन में रख लेना है। इसके बाद इन सभी को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें, जिसके बाद ये तैयार हो जाएगा। फिर आप इसे हल्का ठंडा करके या फिर ऐसे ही इसका सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update Immune system will be strengthened by the consumption of turmeric lemon water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हल्दी से मिलेंगे ये फायदे

- हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या में राहत देने का काम करते हैं। वहीं, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरिया और एंटीफंगल तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं।

विज्ञापन
Coronavirus update Immune system will be strengthened by the consumption of turmeric lemon water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू भी है लाभकारी

वहीं, नींबू में जिंक, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोज और वसा जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा नींबू में विटामिन-सी की भी काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए नींबू शरीर की इम्यूनिटी की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट का काम भी करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed