फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीडीसी की सलाह: डेल्टा वैरिएंट से रखना है खुद को सुरक्षित, तो इन जगहों पर जरूर पहनें मास्क

Wed, 28 Jul 2021 01:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Jul 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
According to the CDC to avoid the delta variant of Corona follow these four rules regarding the mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए विशेषज्ञ से लेकर सरकारें तक, हर कोई अपने-अपने स्तर पर काम कर रहा है। लोग सुरक्षित रह सकें इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है और कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है। वहीं, कोरोना अब तक अपने काफी बार रूप बदल चुका है, जिसकी वजह से ये वायरस हर किसी को डरा रहा है। इन सबके बीच इन दिनों इस वायरस का डेल्टा वैरिएंट सबसे ज्यादा चर्चा में है, और वो इसलिए क्योंकि ये काफी घातक वैरिएंट बताया जा रहा है। कोरोना के अब तक सामने आए वैरिएंट में से ये सबसे ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में इससे बचने के लिए हाल ही में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी के निदेशक डॉक्टर रोशेल वालेंस्की ने मास्क किन-किन जगहों पर पहनना, उसको लेकर रिपोर्ट जारी की। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

According to the CDC to avoid the delta variant of Corona follow these four rules regarding the mask
Double mask - फोटो : istock

घर के अंदर भी पहनें

  • सीडीसी की रिपोर्ट में अपील की गई है कि जिन क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमित ज्यादा हैं, वहां लोगों को घर में भी मास्क पहनकर रखना चाहिए। इसके पीछ डेल्टा वैरिएंट के खतरनाक रूप को वजह बताया जा रहा है। बाकी सभी वैरिएंट के मुकाबले में डेल्टा काफी खतरनाक बताया जा रहा है। इसलिए मास्क पहनना जरूरी है।
According to the CDC to avoid the delta variant of Corona follow these four rules regarding the mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सार्वजनिक स्थानों पर


अपनी रिपोर्ट में सीडीसी की तरफ से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मास्क पहनकर रखना चाहिए। जो लोग दो साल या उससे अधिक उम्र के हैं, और जिन्होने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। ऐसे लोगों को स्कूल या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to the CDC to avoid the delta variant of Corona follow these four rules regarding the mask
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

वैक्सीन लगवा चुके लोग

  • जो लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं, उन्हें भी मास्क पहनने के लिए कहा गया है। आप अगर वैक्सीन लगवा चुके हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि आपको मास्क पहनकर नहीं रखना है। वैक्सीन लगवा चुके और न लगवा चुके, दोनों तरह के लोगो को मास्क पहनकर रखना है।
विज्ञापन
According to the CDC to avoid the delta variant of Corona follow these four rules regarding the mask
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

प्रोत्साहित करें लोगों को

  • सीडीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लोकल नेता अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को वैक्सीन लगवाने और मास्क पहनने को लेकर प्रोत्साहित कर सकते हैं। वे लोगों को इनकी महत्वता के बारे में बता सकते हैं, ताकि लोग मास्क पहने और वैक्सीन भी लगवाएं।


नोट: यह लेख सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी द्वरा बताई गई बातों के आधार पर तैयार किया गया है।

स्त्रोत और संदर्भ:
https://www.cdc.gov/coronavirus/2019-ncov/vaccines/fully-vaccinated-guidance.html

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed