फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: होम आइसोलेशन में फेफड़ों के संक्रमण से कैसे बचें? कोरोना मरीज ऐसी रखें डाइट

Tue, 04 May 2021 04:23 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 04 May 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india update covid 19 home isolation lung infection coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमण के मामले थोड़े कम आ रहे हैं, जबकि इससे पहले मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे थे। हालांकि फिर भी रोजाना साढ़े तीन लाख से अधिक संक्रमित मरीज तो मिल ही रहे हैं, लेकिन इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है, क्योंकि रोजाना लाखों लोग संक्रमण से ठीक भी तो हो रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि अधिकतर मरीज तो घर पर ही उचित देखभाल के बाद ठीक हो जा रहे हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि होम आइसोलेट कोविड मरीज का डाइट क्या होना चाहिए और होम आइसोलेशन में फेफड़ों के संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है? 

Coronavirus in india update covid 19 home isolation lung infection coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच खुद का कैसे बचाव करें? 

  • पटना स्थित एम्स के डॉ. संजीव कुमार कहते हैं, 'देश में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन अगर देखें तो रविवार की जो रिपोर्ट आई, उसमें नए केस का आंकड़ा कम हुआ। लेकिन इस आंकड़े को हमें लगातार कम करना है, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। पहला कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर (कोरोना से बचने के उपाय), दूसरा- कुछ भी लक्षण आने पर पहले होम आइसोलेट हो जाएं और तीसरा- वैक्सीन लगवाएं। अगर कोविड के लक्षण आ रहे हैं तो जांच करवाएं और घर में मास्क लगाएं, गार्गल करें, विटामिन-सी की गोली खाएं, बुखार है तो पैरासिटामोल ले सकते हैं। अगर लक्षण बढ़े तो डॉक्टर से संपर्क करें।'
Coronavirus in india update covid 19 home isolation lung infection coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

होम आइसोलेट कोविड मरीज का डाइट क्या होना चाहिए? 

  • डॉ. संजीव कुमार कहते हैं, 'अगर कोविड संक्रमण है तो सबसे जरूरी है खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए पानी, दूध, हल्दी वाला दूध, ताजा फलों का रस लें। खाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो। इसके लिए दाल, अंडा, अगर नॉनवेज खाते हैं तो अच्छी तरह से पकाकर खा सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in india update covid 19 home isolation lung infection coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

होम आइसोलेशन में लंग इन्फेक्शन (फेफड़ों का संक्रमण) से कैसे बचें? 

  • डॉ. संजीव कुमार कहते हैं, 'फेफड़ों के संक्रमण से बचने के लिए होम आइसोलेशन में जो भी दवा दी गई है, उसे खाते रहें। इसके अलावा ताजी हवा में श्वास से संबंधित प्राणायाम करें। इसके अलावा हल्का गर्म पानी पीते रहें। प्रोन पोजिशन में कुछ घंटे तक लेटें।' 
विज्ञापन
Coronavirus in india update covid 19 home isolation lung infection coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

घर पर ऑक्सीजन लेने वाले कैसे मॉनिटर करें? 

  • डॉ. संजीव कुमार कहते हैं, 'घर में ऑक्सीजन रखने वालों को सबसे पहले परिवार के किसी एक को सिलेंडर को खोलना और बंद करना सीख लेना चाहिए, क्योंकि सही से न आने पर ऑक्सीजन बर्बाद हो जाते हैं। इसके अलावा सिलेंडर से पाइप द्वारा मरीज के नाक तक ऑक्सीजन एक प्रणाली से होकर गुजरता है और सिलेंडर के ऑक्सीमीटर के पास पाइप में पानी होता है। इस पानी का होना जरूरी है, क्योंकि सूखे ऑक्सीजन से हाइड्रेट ऑक्सीजन बेहतर होता है। नाक के पास जहां मास्क लगा रहे हैं, उसमें छेद न हों, ताकि लीक न हो। घर में ज्वलनशील चीजों को दूर रखें।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed