फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: 5 दिन के अंदर दिखें ये 3 लक्षण तो जरूर करवा लें जांच, जानें क्या कहती है रिसर्च

Wed, 18 Mar 2020 05:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 18 Mar 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
coronavirus symtoms in five days when you must need test for covid 19 says research
कोरोना के लक्षणों के बारे में ठीक-ठीक जानकारी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर दुनियाभर के कई देशों में हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों की ओर से कोरोना की जांच के लिए जगह-जगह केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना को लेकर फैले अफवाहों के बीच भय का ऐसा माहौल बना हुआ है कि अस्पतालों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के भागने के कई मामले सामने आए हैं। कोरोना की जांच कब करवाई जाए, यह जानने के लिए जरूरी है कि आपको कोरोना के लक्षणों के बारे में ठीक-ठीक जानकारी हो। एक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में इसके बारे में बताया गया है। 

coronavirus symtoms in five days when you must need test for covid 19 says research
Seasonal Flu

दरअसल, सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार या वायरल फ्लू के लक्षण भी कोरोना से मिलते हैं। ऐसे में लोगों को संशय(कन्फ्यूजन) हो जाता है। कोरोना, इन बीमारियों से अलग जानलेवा रोग है। जर्नल एनल ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पांच दिन के अंदर शरीर में तीन खास तरह के लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में आपको कोरोना वायरस की शिकायत हो सकती है।

coronavirus symtoms in five days when you must need test for covid 19 says research
Research - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने चीन के वुहान शहर के बाहर करीब 50 इलाकों से सैंपलिंग के आधार पर यह रिसर्च किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना पीड़ित मरीजों को संक्रमण अवधि में 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेट यानी कि सबसे अलग रहने की जरूरत बताई है। आइए, सबसे पहले जानते हैं कोरोना संक्रमण से पांच दिन के अंदर मरीजों में दिखने वाले तीन खास लक्षणों के बारे में:

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus symtoms in five days when you must need test for covid 19 says research

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में बताया है कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस की चपेट में आकर संक्रमित होता है तो संक्रमण के पांच दिनों के अंदर व्यक्ति को सूखी खांसी होने लगती है। ऐसे में अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखें तो सावधान होने की जरूरत है।

विज्ञापन
coronavirus symtoms in five days when you must need test for covid 19 says research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कोरोना के संक्रमण के बाद मरीज को तेज बुखार चढ़ने लगता है और उसके शरीर का तापमान भी बहुत बढ़ जाता है। इससे पहले भी कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोरोना संक्रमण के कारण तेज बुखार चढ़ने की बात कह चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed