{"_id":"5e71b5868ebc3ea811395448","slug":"coronavirus-infection-people-with-blood-group-type-a-more-vulnerable-by-covid-19-says-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना से ज्यादा खतरा, किसको कम? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस: किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना से ज्यादा खतरा, किसको कम? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में तेजी से फैलता जा रहा है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस वायरस के संक्रमण को लेकर दुनियाभर के अलग-अलग देशों में कई रिसर्च हो रही हैं। इस क्रम में भारतीय वैज्ञानिकों ने भी कोरोना वायरस के स्ट्रेन को अलग करने में कामयाबी पाई है। पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने ऐसा किया है। उधर, चीन के वुहान शहर में ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर कई स्टडी हो रही हैं, जबकि वैज्ञानिक यहां इस वायरस से हुई मौतों पर भी स्टडी कर रहे हैं। इसी क्रम में ब्लड ग्रुप से जुड़ी एक नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि किस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना वायरस से ज्यादा खतरा है और किस ब्लड ग्रुप के लोगों को इससे कम खतरा है। आइए, जानते हैं विस्तार से:
2 of 8
Blood Group
कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को लेकर हुई इस स्टडी में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई है। दरअसल, वुहान में हुए इस रिसर्च में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि किस ग्रुप के लोगों को कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा होता है। पता लगा कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ए है, उन्हें कोरोना के संक्रमण का ज्यादा खतरा है। जबकि ए ब्लड ग्रुप की तुलना में ब्लड ग्रुप 'ओ' वाले लोगों को इसके संक्रमण का खतरा कम है।
3 of 8
blood test
ब्लड ग्रुप को लेकर वुहान में हुए इस रिसर्च में यह भी बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में ए ब्लड ग्रुप वालों की सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इस रिसर्च में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 2173 मरीजों को शामिल किया गया था, जिनमें से 206 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
blood test
यहां की आबादी को लेकर हुई एक हेल्थ स्टडी के अनुसार, ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। आंकड़े के मुताबिक आबादी में 34 फीसदी लोग ओ ब्लड ग्रुप वाले हैं तो ए ग्रुप वाले करीब 32 फीसदी लोग हैं।
चीन के हुबेई प्रांत के झोंगनान अस्पताल के शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण होने की संभावना ए ब्लड ग्रुप वालों में ज्यादा होती है।
विज्ञापन
5 of 8
blood test
इस रिसर्च के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मरीजों में ओ ब्लड ग्रुप वालों की संख्या 25 फीसदी रही, वहीं ए ग्रुप वाले मरीजों की संख्या करीब 41 फीसदी रही। वायरस से संक्रमित मरीजों की मौतों में ओ ब्लड ग्रुप वाले करीब 25 फीसदी रहे। रिसर्च में शामिल 2173 में से जिन 206 लोगों की मौत हो गई, वे सभी हुबेई प्रांत के तीन अस्पतालों में भर्ती थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।