कोरोना वायरस को समझना इतना आसान नहीं है। यह वैज्ञानिकों के लिए अभी भी चुनौती बना हुआ है। वैसे तो इसके कई सारे लक्षण हैं, जिनके बारे में लोग जान चुके हैं, लेकिन आए दिन कोरोना के मरीजों में दिख रहे नए लक्षणों ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। अब 'लॉन्ग कोविड' से पीड़ित मरीजों में नए-नए लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ब्रिटेन के मशहूर सर्जन प्रोफेसर निर्मल कुमार ने बताया कि लंबे समय तक कोरोना से पीड़ित लोगों को मछली की तेज गंध और सल्फर की गंध महसूस हो रही है। इसके अलावा उन्हें ऐसा भी लग रहा है जैसे किसी बीमारी की दुर्गंध आ रही है।
{"_id":"5fea08648ebc3e41d23b9421","slug":"coronavirus-symptoms-long-covid-symptoms-may-include-parosmia-as-people-report-smells-of-fish-sulphur-and-sickly-odour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Symptoms: कोरोना का नया लक्षण आया सामने, अब ठीक हुए मरीजों को हो रही ये परेशानी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Symptoms: कोरोना का नया लक्षण आया सामने, अब ठीक हुए मरीजों को हो रही ये परेशानी
Tue, 29 Dec 2020 01:40 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के लक्षण
- फोटो : iStock/Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- इस असामान्य साइड-इफेक्ट (दुष्प्रभाव) को पेरोस्मिया के रूप में जाना जाता है। इसमें लोगों की सूंघने की क्षमता बिगड़ जाती है। ये लक्षण युवाओं और स्वास्थ्य कर्मियों में देखने को मिल रहा है। प्रोफेसर निर्मल कुमार ने इन लक्षणों को 'बहुत ही अजीब और बहुत ही अनोखा' बताया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- दरअसल, मार्च के महीने में डॉक्टरों की एक टीम ने कोरोना वायरस के एक प्रमुख लक्षण के रूप में एनोस्मिया यानी सूंघने की क्षमता में कमी की पहचान की थी। इस टीम में प्रोफेसर निर्मल कुमार भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में लंबे समय से कोरोना के हजारों मरीज एनोस्मिया का इलाज करा रहे हैं और इनमें से कुछ लोगों को पेरोस्मिया का भी अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- प्रोफेसर निर्मल कुमार ने बताया कि कोरोना मरीजों की सूंघने की क्षमता भ्रमित हो रही है। उन्हें ऐसा लगता है जैसे कुछ दुर्गंध आ रही है, जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग तो मतिभ्रम, सही से नींद ना आना और ठीक से सुनाई ना देने जैसे लक्षणों के बारे में भी बता रहे हैं, लेकिन हम इसके कारणों के बारे में नहीं जानते हैं, हालांकि मरीजों को ठीक करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- स्काई न्यूज के मुताबिक, लंदन के रहने वाले 24 वर्षीय डैनियल सेवेस्की ने बताया कि मार्च में वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपने स्वाद और गंध महसूस करने की क्षमता खो दी थी, लेकिन अब वो पेरोस्मिया से पीड़ित हैं। उन्हें सल्फर या जले हुए टोस्ट की सी दुर्गंध आती रहती है।