फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: अगर लेते हैं डायबिटीज की यह दवा, तो कोरोना का संक्रमण हो सकता है घातक, नए शोध में खुलासा

Tue, 29 Dec 2020 01:34 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 29 Dec 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says Covid 19 infection can be fatal for people taking diabetes medicine AGLT2I
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock/Pixabay

डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो कई अन्य रोगों का खतरा भी बढ़ा देती है। इसमें कोरोना वायरस का खतरा भी शामिल है। विशेषज्ञ कई बार यह आगाह कर चुके हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कोरोना वायरस का संक्रमण घातक हो सकता है। अब एक ताजा अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि डायबिटीज से पीड़ित कोई व्यक्ति अगर एजीएलटी2आई नामक दवा लेता है, तो कोरोना वायरस से संक्रमित होना उसके लिए घातक साबित हो सकता है। नए अध्ययन में इसे लेकर आगाह किया गया है। इस अध्ययन को 'द अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजिस्ट्स क्लीनिकल केस रिपोर्ट्स' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।  

Coronavirus new study says Covid 19 infection can be fatal for people taking diabetes medicine AGLT2I
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिका स्थित ब्रिघम एंड वुमेन्स अस्पताल के शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब बीमारी कोशिकाओं को काम करने के लिए पर्याप्त ग्लूकोज प्राप्त करने से रोकती है, तो 'डायबटिक कीटोएसिडोसिस' (डीकेए) की स्थिति पैदा हो सकती है। अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना के जो मरीज एसजीएलटी2आई दवा ले रहे हैं, उनमें 'डायबटिक कीटोएसिडोसिस' के एक प्रकार, ईयूडीकेए की स्थिति पैदा होने का अधिक खतरा है। दरअसल, एजीएलटी2आई दवा शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम करती है। 

Coronavirus new study says Covid 19 infection can be fatal for people taking diabetes medicine AGLT2I
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि अमेरिका के बोस्टन में ईयूडीकेए के पांच असाधारण मामले सामने आए हैं और ये सभी मामले डायबिटीज के उन मरीजों में पाए गए हैं, जो एसजीएलटी2आई दवा ले रहे थे और कोरोना से संक्रमित हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पांच मरीजों में से एक की मौत हो गई है जबकि एक मरीज को घर भेज दिया गया है और अन्य दो मरीजों को पुनर्वास केंद्रों में भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says Covid 19 infection can be fatal for people taking diabetes medicine AGLT2I
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन की सह लेखक और 'एंडोक्रिनोलॉजी, डायबिटीज और हाइपरटेंशन डिविजन' की वैज्ञानिक नाओमी फिशर ने कहा, 'हमने पहले भी यह पाया है कि एसजीएलटी2आई दवा लेने वाले डायबिटीज के मरीजों में डीकेए और ईयूडीकेए का खतरा अधिक होता है।' उन्होंने कहा कि यह दवा लेने वाले मरीज के कोरोना से संक्रमित होने के बाद खतरा और भी बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says Covid 19 infection can be fatal for people taking diabetes medicine AGLT2I
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले महीने भी कोरोना वायरस और डायबिटीज के संबंधों को लेकर एक शोध रिपोर्ट आई थी, जिसमें यह कहा गया था कि डायबिटीज की वजह से अगर किसी व्यक्ति को आंखों की समस्या है तो सामान्य व्यक्तियों की तुलना में कोरोना वायरस के कारण उसके गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा पांच गुना ज्यादा हो जाता है। यह शोध किंग्स कॉलेज लंदन की डायबिटीज रिसर्च एंड क्लीनिकल प्रैक्टिस पेपर में भी प्रकाशित हुआ था। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कोरोना से और भी ज्यादा संभल कर रहने की जरूरत है और सभी जरूरी नियमों का पालन करना जरूरी है, तभी वायरस से बचाव हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed